एएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन कानून के संबंध में दी महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारियां
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योति सिंह के द्वारा पारित किए गए नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अपनाने के विषय पर पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभा कक्ष में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय नवीन कानून संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए ध्यान देकर समझने की बात उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नए कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होनें अधिकारी एवं कर्मचारियों को कहा कि नये क़ानून का उद्देश्य आमजनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करना है, प्रकरणों के निराकरण के लिए नये कानूनों में समय का निर्धारण किया गया है। पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए है। विशेषकर अपराधिक मामलों में तलाशी एवं जप्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से करने और समाज को व्यवस्थित रखने के लिए कानून बहुत जरूरी होता है, नहीं तो समाज में अपराध बढ़ जाएगा। साथ ही उन्होने कहा कि पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों पालन करने धारा को अच्छी तरह से पढ़ने, प्रथम सूचना पत्र दर्ज करते समय अच्छे पढ़ने एवं घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार करने, फोटो/विडियो ग्राफी करने साक्षियों की सूची तैयार करने इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदाय करते हुये अपना कार्य पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करें। आमजन से सदभावना पूर्वक व्यवहार करने की बात कही।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न कानूनी और विवेचना संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई, जिससे वे अपने अन्वेषण कार्यों को अधिक कुशलता और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अंजाम दे सकें। इस कार्यशाला के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों को न केवल कानूनी प्रक्रिया और प्रावधानों की गहरी समझ प्राप्त करने में सक्षम हुए, बल्कि वास्तविक जीवन के परिदृश्यों में इन प्रावधानों को कैसे लागू किया जाए, इसका भी अभ्यास किया। इस सफल प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अन्वेषण के क्षेत्र में कुशल और सक्षम बनाया गया है। इस अवसर पर जिले के थाना/चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहें।