12 नग मवेशी से भरी वाहन जप्त, दो आरोपियों गिरफ्तार
फरार आरोपी की पता तलाश जारी
मामला पुलिस चौकी मारो की
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी अभय सिंह पिता राजकुमार सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज 13.04.2025 को रात्रि में सूचना मिला कि ग्राम मुडपार खार में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से मवेशियो को वाहन में भर कर कत्तल खाना ले जाने वाले है, सूचना पर अपने साथियो के साथ रात्रि 12.30 बजे ग्राम मुडपार खेत जिला बेमेतरा पहुचे, तो वाहन माजदा क्रमांक सीजी 10 ए एल 8328 में मवेशीयो को बीना चारा पानी के क्रुरता पूर्वक ठुस ठुस कर भर कर जा रहे थे, जो हम लोगो को देख कर वाहन को लेकर भागने लगे, जिसे बेवरा खार रोड में पकड़े, वाहन के चालक से नाम पुछने पर राजू मानिकपुरी पिता मुन्ना उम्र 45 वर्ष निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर एवं उसके बगल सीट में बैठे व्यक्ति अपना नाम कलेश्वर कोशले पिता भागवत उम्र 56 वर्ष ग्राम मुड़पार चौकी सम्बलपुर बताया एवं वाहन में बैठे एक व्यक्ति वाहन से कुद कर भाग गया,
जिसका नाम पुछने पर कलेश्वर ने उसे अपने गांव के धर्मेन्द्र सतनामी पिता लच्छी ग्राम मुडपार का होना बताया। वाहन माजदा क्रमांक सीजी 10 ए एल 8328 एवं उक्त वाहन में ठुस ठुस कर बिना चारा पानी के भरे 12 नग मवेशी एवं वाहन चालक राजू मानिकपुरी तथा कलेश्वर कोशले को कार्यवाही हेतु पुलिस चौकी मारो में पेश किया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004, पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में आरोपीगण राजू मानिकपुरी तथा कलेश्वर कोशले को पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपीगण राजू मानिकपुरी तथा कलेश्वर कोशले के पेश करने पर वाहन माजदा क्रमांक सीजी 10 ए एल 8328 क्षतीग्रस्त हालत में एवं उक्त वाहन में ठुस ठुस कर बिना चारा पानी के भरे 12 नग गाय तथा आरोपी कलेश्वर कोशले का मोबाईल फोन की पेड को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया।
प्रकरण में आरोपीगण कलेश्वर कोशले पिता भागवत प्रसाद कोशले उम्र 56 साल साकिन मुडपार पुलिस चौकी संबलपुर थाना नवागढ, राजू मानिकपुरी पिता मुन्ना मानिकपुरी उम्र 45 साल साकिन बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर को आज 13.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी हैं।
उक्त घटना के सबंध में वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया। जिस पर उपरोक्त कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में की गई। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी मारो प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवार, आरक्षक दीपक साहू, राकेश वर्मा, अजय गोयल एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।