मामला चौकी देवरबीजा का
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 10 अप्रैल 2025 को पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम देवरबीजा के केशव चौहान अपने घर के सामने में सट्टा-पट्टी अंक लिख कर लोगो से विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खिला रहा है की सुचना पर पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडा गया। पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी केशव चौहान पिता स्वं सनत चौहान उम्र 38 साल साकिन देवरबीजा चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 3970 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, आरक्षक प्रवीण वर्मा, कैलाश पाटिल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।