प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत स्थायी समितियों के सदस्य एवं सभापति निर्वाचन के लिए कलेक्टर द्वारा पीठासीन अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्वाचन की तिथि व समय निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, बेमेतरा जिले की चारों जनपद पंचायतों बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ और साजा की स्थायी समिति के सदस्य एवं सभापति का निर्वाचन आगामी 2 अप्रैल 2025 को होगा। जनपद पंचायत बेमेतरा एवं साजा का निर्वाचन अपराह्न 3 बजे होगा। जनपद पंचायत बेरला एवं नवागढ़ का निर्वाचन पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संबंधित जनपद पंचायत के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
सोमवार, 31 मार्च 2025
जनपद पंचायतों में स्थायी समिति सदस्य एवं सभापति निर्वाचन के लिए तिथि व समय निर्धारित
जनपद पंचायतों में स्थायी समिति सदस्य एवं सभापति निर्वाचन के लिए तिथि व समय निर्धारित
पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, सम्पर्क नम्बर जारी
पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, सम्पर्क नम्बर जारी
पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु नागरिक सीधे कर सकते हैं नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से संपर्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ग्रीष्म ऋतु के चलते बेमेतरा जिले में भू-जल स्तर में लगातार गिरावट के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जिला बेमेतरा में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाये रखने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिला, विकासखण्ड एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके सम्पर्क नम्बर जारी किये जा रहे है।
हेल्पलाइन नंबर - बेमेतरा जिला स्तर पर मोतीलाल ठाकुर सहायक मानचित्रकार 7389531388, बेमेतरा विकासखण्ड स्तर पर संतोष कुमार नायक सहायक अभियंता
7049301410, बेमेतरा जनपद स्तर पर योगेश कुमार सिन्हा उपअभियंता 8085527621, नवागढ़ विकासखण्ड पर जनपद स्तर पर व्ही.के. कोशले उपअभियंता 887192607, साजा विकासखंड स्तर पर संदीप प्रधान सहायक अभियंता 8770439831, जनपद स्तर साजा एके करैया उपअभियंता 8878832200 और जनपद स्तर बेरला डीएल वर्मा उपअभियंता 9691188118, इसके अलावा टोल फ्री नं. 1800-233-0008 पर भी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशासन की अपील - प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी के अपव्यय को रोकें और जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। संकट को कम करने के लिए जल संरक्षण के उपाय अपनाना आवश्यक है।
पंचायत सचिव की हड़ताल को मिला कांग्रेस का समर्थन
पंचायत सचिव की हड़ताल को मिला कांग्रेस का समर्थन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिला मुख्यालय में चल रहे प्रदेश व्यापी ग्राम पंचायत सचिव संघ की हड़ताल के पंडाल में जाकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी ने इस हड़ताल पर अपना समर्थन व्यक्त किया तथा सरकार से मांग की है कि ग्राम पंचायत सचिवों को जो भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी नाम से वादा किया था, सरकार बनते ही ग्राम पंचायत सचिवों का शासकीय कारण कर दिया जाएगा तथा पंचायत सचिव को उनका बकाया एरियर्स पीपीएफ में जोड़ा जाएगा, उसे प्रदान किया जाए। साथ ही साथ ग्राम पंचायत सचिवों की अन्य मांग जैसे पंचायत सचिवों को सातवां वेतनमान जिससे छत्तीसगढ़ में वंचित है प्रदान किया जाए। समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने हड़तालरत पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है, सभी शासकीय कर्मचारी इनके सरकार चलाने के तौर तरीके से परेशान है। भाजपा के लोग शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनसे विधि विरूध कार्य करने के लिए मजबूर करते हैं। कर्मचारियों के हितों के अनदेखी भाजपा के द्वारा लगातार की जाती रही है। आज सत्ता में बैठे हुए भाजपा को डेढ़ वर्ष बीत चुका है, किंतु आज भाजपा को लोगों के साथ किए हुए चुनावी वादे याद नहीं है। जब बात सत्ता की आती है तो यह मोदी की गारंटी देते हैं और जब सत्ता में काबिज हो जाते हैं तो इन्हें किसी गारंटी की याद नहीं रहती, यही बीजेपी का मूल चरित्र है। झूठे वादे करके लोगों को ठगना भाजपा की पुरानी आदत है। आज भाजपा के लोग पूरे छत्तीसगढ़ में लूट मचा कर रखे हुए हैं, न केवल आम जनता, किसान परेशान है बल्कि सरकार के हाथ पैर उनके कर्मचारी भी आज परेशान है। विभिन्न अलग-अलग विभाग के कर्मचारी जब से भाजपा की सरकार बनी है अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे हैं तथा यह भाजपा सरकार अपनी जायज मांगों को मांगने वाले कर्मचारियों के साथ जादती करने का काम कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समर्थन दिए जाने वाले दल में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री ललित विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड, हरीश साहू, जनपद उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, जनपद सदस्य दीपक दिनकर, शुभम गंधर्व, बलॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लुकेश वर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, मनोज शर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
तंदुला जलाशय से पानी छोड़ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने लिखा पत्र
तंदुला जलाशय से पानी छोड़ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने लिखा पत्र
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेरला विकासखंड में पानी को लेकर मची त्राहि त्राहि से निजात दिलाने के लिए कार्यपालन अभियंता तांदुला संभाग को पत्र लिखकर अति शीघ्र जलाशय से बेरला विकासखंड के लिए तांदुला जलाशय से पानी छोड़े जाने को लेकर पत्र लिखा है, जिससे आम जनता के पेयजल एवं निस्तार हेतु जल उपलब्ध हो सके। ज्ञात हो कि पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने पहले ही जिला कलेक्टर को अगाह करते हुए यह मांग की थी कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के एनिकेट से हो रही रेट उत्खनन पर रोक लगाई जाए, अन्यथा भविष्य में पेयजल एवं निस्तारी का जल संकट खड़ा हो सकता है, जिस पर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिसका परिणाम है कि आज पेयजल को लेकर आम जनता परेशान हो रही है, न केवल जनता ही इस परेशानी से परेशान बल्कि मवेशियों को भी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
महामाया धाम बुचीपुर में वैदिक विधि से प्रज्वलित हुए 2041 मनोकामना ज्योति कलश
महामाया धाम बुचीपुर में वैदिक विधि से प्रज्वलित हुए 2041 मनोकामना ज्योति कलश
1886 तेल, 155 घृत, कुल 2041 मनोकामना ज्योति कलश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - हिंदू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर बेमेतरा जिले की धार्मिक पर्यटन स्थल श्री सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया धाम बुचीपुर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक विधि- विधान के अनुसार भक्तों की मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किये गए है। माँ महामाया धाम बुचीपुर मे सुबह से ही श्रद्धांलुओं की भीड़ लग रही है, पहले दिन हजारों की संख्या मे श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वर्तमान चैत्र नवरात्रि पर्व में तेल ज्योति 1886, घृत ज्योति 155 और कुल 2041 ज्योति प्रज्जवलित की जा रही है। महामाया समिति व क्षेत्रवासियो द्वारा प्रतिदिन जस गीत के माध्यम से माता सेवा की जा रही है। समिति द्वारा भक्तों के लिए पूरे पर्व प्रसादी और भण्डारा की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया गया है, जिसने कथा व्यास राम कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा कथा का रसपान करवाया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने बताया कि रामनवमीं के दिन सामूहिक विवाह का कार्यक्रम भी रखा गया है।
अखंड रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक - कल्पना योगेश तिवारी
अखंड रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक - कल्पना योगेश तिवारी
भालेसर, कंडरका और बेरलाकला में मानस सम्मेलन में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ग्राम भालेसर, कंडरका और बेरलाकला में आयोजित दो दिवसीय अखंड मानस गान सम्मेलन एवं रामकथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नवनिर्वाचित बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और भक्ति रस का आनंद लिया। संपूर्ण वातावरण रामधुन और मानस पाठ से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय माहौल बना। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि अखंड रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर हम एक मजबूत, सशक्त और संस्कारित समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही। कल्पना योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और सभी से अपील की कि वे इसी तरह अपने गांव और समाज को धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाएं। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर मानस पाठ का श्रवण किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। भव्य आयोजन में विशेष रूप से बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, सरपंच रानी प्रेमलाल साहू, उपसरपंच अनुजराम, सीताराम वर्मा, भीम साहू, देवेंद्र साहू बोरसी, अशोक पांडेय पूर्व सरपंच, दीपक निषाद भालेसर, मनोज चक्रधारी, खिलेश्वर साहू, प्रेमलाल साहू, टीडी मानिकपुरी, महेंद्र वर्मा, डेसू यादव, सतीश वर्मा, अंशु परगनिहा, डेलिया साहू, नोहर यादव, अजीत कुमार वर्मा, फेकू यदु, सरपंच राहुल यदु, उपसरपंच दशरथ साहू, अशोक शर्मा, चिंताराम निषाद, रतिराम साहू, पप्पू यदु, देवेंद्र साहू, भारत निषाद, रामाधार यादव, कुमार निषाद, घनसाय निषाद, गोपीचंद निषाद, रामू यादव, कुलेश्वर यादव, सीताराम निषाद, नंदकुमार निषाद, नोहर निषाद, राकेश यादव, सीयाराम निषाद, महेश्वर यादव, ईश्वर निषाद, डेरहाराम यादव, शंकर निषाद, दिलीप निषाद, विशेषर साहू, सरपंच श्रीमती जया मिर्झा, उपसरपंच हिरावण साहू, जोहातरीन निषाद, योगेंद्र साहू, कृष्णा साहू, देवेंद्र साहू सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
चैत्र नवरात्रि शक्ति आराधना का पर्व, जो हमें प्रदान करता है नई ऊर्जा और सकारात्मकता - दीपेश साहू
चैत्र नवरात्रि शक्ति आराधना का पर्व, जो हमें प्रदान करता है नई ऊर्जा और सकारात्मकता - दीपेश साहू
विधायक दीपेश साहू ने रतनपुर में माँ महामाया के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष के शुभ अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल रतनपुर पहुंचे। उन्होंने माँ महामाया के दरबार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्त्ता साथी उपस्थित रहे।
माँ महामाया मंदिर में दर्शन उपरांत विधायक साहू ने कहा चैत्र नवरात्रि शक्ति आराधना का पर्व है, जो हमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और भक्ति भाव से माँ महामाया की आराधना की। प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराते हुए विधायक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि शक्ति साधना की पावन स्थली रही है और ऐसे पवित्र अवसरों पर माँ महामाया के चरणों में आशीर्वाद लेना सौभाग्य की बात है।
जस झांकी एवं लोक महोत्सव हैं भाईचारा, एकता बनाए रखने का लोक महोत्सव पर्व - आशीष छाबड़ा
जस झांकी एवं लोक महोत्सव हैं भाईचारा, एकता बनाए रखने का लोक महोत्सव पर्व - आशीष छाबड़ा
जस झांकी एवं लोक महोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्ही (ख), तेलगा तथा पहांदा मे जय मां शीतला जय झांकी मंडली समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय विराट देवी जस गीत झांकी एवं गायन प्रतियोगिता में आयोजित लोककला महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित हुए। इस अवसर पर
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि जैसा कि कविताएं एवं लोक कला महोत्सव हमारे धार्मिक संस्था का एक प्रमुख केंद्र है तथा गांव में एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिससे हमें सीख मिलती है कि अपने गांव में भाईचारा, एकता बनाए रखने के लिए लोक महोत्सव पर्व का त्योहार मुख्य रूप से मनाया जाता है। लोक कला तथा जस गायन के रूप में हम अपनी संस्कृति को समृद्ध करते हैं तथा इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि गांव में रौनकता भी आती है। शक्ति की आराधना पूरे संसार में की जाती है और इसी शक्ति के आराधना आज हमारे ग्राम में हो रही है, जो अत्यंत ही हर्ष का विषय है तथा आयोजन समिति को मैं इसके लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इस कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी रवि परगनिहा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, तोरण नायक, राजेश नायक सरपंच ग्राम पंचायत तेलगा, श्रीमती कुसुम साहू सरपंच ग्राम पंचायत पहंदा, युगल सेन, इंदरचंद जैन, लोकनाथ यादव, भरत तिवारी, चंद्र प्रकाश नायक, ठाकुर राम यादव, माखन निषाद, रोशन वर्मा, बंसी निषाद, तोरण साहू, वासुदेव साहू, मनीष साहू, राजकुमार सेन, गोविंदा राजपूत, गुड्डू सेन सहित मंचस्थ मण्डली सहित भारी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शनिवार, 29 मार्च 2025
डीएमएफ के गाइड लाइन, नियम प्रक्रिया का किया जाए शत प्रतिशत पालन - कलेक्टर
डीएमएफ के गाइड लाइन, नियम प्रक्रिया का किया जाए शत प्रतिशत पालन - कलेक्टर
कलेक्टर की अध्यक्षता में खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित विभाग निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि डीएमएफ के गाइड लाइन, नियम प्रक्रिया का शत प्रतिशत पालन किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौते नहीं करने की बात कही। इसके साथ डीएमएफ के कार्यों का सत्यापन पर जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि पिछले कार्यों का आडिट कराने और आपत्तियों का निराकरण करने कहा। बैठक में लोकसभा सांसद दुर्ग, विधायक बेमेतरा के प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, एसडीएम बेमेतरा प्रकाश भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वीकृत विभिन्न कार्यो सीसी रोड, प्रतीक्षालय, ट्यूवबैल, मीठा पानी टंकी, पौनी पासरी बाउंड्री बाल और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये विभिन्न कार्यों पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, वृद्ध और नि:शक्त जनकल्याण, कौशल विकास और हस्त चलित स्प्रेयर,चाप कटर, आदि कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई कुछ कार्यों का अनुमोदन हुआ।
नगर पालिका परिषद बेमेतरा में विजय सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट-इन-काऊंसिल की प्रथम बैठक
नगर पालिका परिषद बेमेतरा में विजय सिन्हा की अध्यक्षता में प्रेसिडेंट-इन-काऊंसिल की प्रथम बैठक
जलसंकट को देखते हुए नगर पालिका द्वारा मई माह तक भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र पर रोक
अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभापति द्वारा नगर को चौमुखी विकास देने 40 बिंदुओ पर बैठक में प्रस्ताव रखा गया, नगर के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा निर्णय कर सभी प्रस्ताव पारित किया गया
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू द्वारा भी नगर विकास के लिए विधायक निधि मद से सहयोग किया जाएगा
नगर पालिका ठेकेदारों को कार्य पूर्ण करने 7 दिन का समय दिया गया अन्यथा कार्य निरस्त किया जाएगा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद बेमेतरा में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की प्रथम बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सभापति और काउंसिल सदस्य राजकुमार खांडे ,पंचू साहू, विकास कुमार तंबोली, सुश्री नीतू कोठारी, गौरव साहू और आकिब मलकानी उपस्थित रहे।
आज की बैठक में नगर विकास की चर्चा ज्यादा रखी गई और समस्या पर ध्यान देकर कुछ नए योजनाओं को लेकर निर्णय लिया गया। जिसमें मां भद्रकाली महोत्सव मनाने का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजने का है। गौ माता संरक्षण और संवर्धन के लिए गायों के रहने की जगह और चारा पानी के साथ स्थान देकर व्यवस्थित करने। जहां-जहां पालिका को शासन द्वारा जमीन आवंटन हुआ है, वहां वहां ईडब्ल्यूएस मकान का निर्माण और वार्ड नंबर 13 सिंघोरी में होलसेल मार्केट ढाई एकड़ में बनाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाया गया।
पूरे पालिका परिक्षेत्र में जल बचाओ कल बचाओ पर फोकस - बैठक में मुख्य रूप से नगर में जल संकट, जल की समस्या को लेकर गंभीर चर्चा की गई जिसके लिए जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग एसटीपी निर्माण और जल संकट से निपटने दो बड़ी टंकियां का निर्माण जिसकी क्षमता 5 लाख लीटर के लगभग होगी, उसके निर्माण कार्य का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने प्रस्ताव को पारित कर दिया। बैठक में अमृत मिशन 2.0 योजना की स्वीकृति के लिए चर्चा रखी गई और उस पर निर्णय लिया गया। आज के बैठक प्रस्ताव में प्रमुख रूप से शहर के अंदर तीन यात्री प्रतीक्षालय को पिंक महिला यात्री प्रतीक्षालय के रूप में लाने मरम्मत कार्य करवाने कार्य योजना लाई गई।
आज की बैठक में विधायक निधि मद द्वारा भी नगर विकास को दिशा मिलेगी, जिसके तहत तहसील कार्यालय जयस्तंभ चौक के पास चबूतरा निर्माण, भद्रकाली तालाब पार में चबूतरा, स्लैब कार्य, शेड निर्माण। विधायक निधि से ही नगर के विभिन्न वार्डों में चबूतरा, मंच, सामुदायिक भवन और सीसी रोड, नाली मरम्मत कार्य का प्रस्ताव रखा गया। विधायक निधि मद से ही मोहभट्ठा में शीतला मंदिर के पास एक अतिरिक्त कक्ष और दो पानी टैंकर क्रय हेतु निर्णय लिया गया। वार्ड नंबर 3 के गली में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में चर्चा निर्णय लिया गया।
14 वें और 15 वें वित अंतर्गत अप्रारंभ कार्य को निरस्त किए जाने की संबंध में चर्चा निर्णय लिया गया। नगर विकास के लिए वार्ड क्रमांक 16 गौरव पथ रोड नयापारा में गार्डन का जीर्णोद्धार, शहर के पांच स्थानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की जाएगी। बेसिक स्कूल मैदान में वीआईपी वेटिंग कक्ष निर्माण और मॉडल शौचालय निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। कार्यालय नगर पालिका भवन का मरम्मत और उन्नयन कार्य कराए जाने की भी चर्चा और निर्णय लिया गया। नवागढ़ चौक और कोबिया चौक में शौचालय निर्माण करने का निर्णय पास हुआ सभी मुक्तिधामों में शौचालय निर्माण करना है इस पर चर्चा और प्रस्ताव पास करते हुए बैठक समाप्त की गई। आज के बैठक सीएमओ नगर पालिका कोमल ठाकुर के साथ नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिले - उप मुख्य मंत्री श्री साव
हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिले - उप मुख्य मंत्री श्री साव
उप मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज यहां जिला अस्पताल के एमसीएच मीटिंग हॉल में जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उप मुख्य मंत्री और अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू,विधायक साजा ईश्वर साहू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव, जीवन दीप समिति साधारण सभा की उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका विजय सिन्हा पार्षद नीतू कोठारी, सदस्य, सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समिति के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्राप्त किया और पूर्व बैठक के कार्यो व उसकी समीक्षा की। उन्होंने समिति द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और बजट के उपयोग पर संतोष जताया। इसके साथ ही उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाए। उन्होंने अस्पताल सहित स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ़-सफ़ाई और चिकित्सक सहित स्वास्थ अमले को समय पर स्वास्थ्य केंद्रों पर आने और इसकी सतत मानिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जिला स्वास्थ्य केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने समिति को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बजट का सही उपयोग हो और हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। बैठक के दौरान सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र में आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर भी चर्चा की, जिसमें प्रमुख रूप से स्टाफ की कमी, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया और स्वास्थ्य केंद्र की समग्र स्थिति को सुधारने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने हर तीन-चार माह में बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एक फार्मासिस्ट, परिसर में स्थित धर्मशाला, मातृ एव एवं शिशु चिकित्सालय भवन ड्रेनेज सुधार मरम्मत, चिकित्सालय परिसर में गार्ड रूम, बाउंड्री बाल फेंसिंग, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मरीजों को सुविधा हेतु जन सुविधा केंद्र की स्थापना, दस्तावेजों के रख रखाव आदि कार्यों का अनुमोदन किया गया। कुछ प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति हुई।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व सुखी दाम्पत्य जीवन की दी शुभकामनाएँ
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व सुखी दाम्पत्य जीवन की दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री कन्या विवाह 171 जोड़े बंधे विवाह बंधन में
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कन्या का विवाह एक पवित्र संयोग मन कहा जाता है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 171 गरीब परिवारों के बेटा-बेटियां विवाह बंधन में बंधे। इन परिवारों के 171 वर-वधू एक ही मंडप में विवाह बंधन में बंधे और सुखमय जीवन जीने और बाल विवाह नहीं करने कराने की भी शपथ ली।
इस भव्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामना भी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत कन्यादान राशि 35 हज़ार रुपये का चेक, विवाह की तस्वीर व उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि विवाह जीवन का एक पवित्र बंधन है, पति-पत्नी का संबंध दुनिया का सबसे विश्वसनीय संबंध होता है। सुख-दुख में वे एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाते है। चाहे हो सामाजिक दायित्व का मामला हो या पारिवारिक मसला वो हर परिस्थति में खरे उतरते हैं।
यह विवाह आयोजन ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के कंतेली इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। सबसे पहले पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात निकाली। यह बारात टाउन हॉल से रवाना होकर इंडोर स्टेडियम पहुंची, जहां सभी वर-वधू एक ही मंडप में विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। विवाह संस्कार विधिवत रूप से पुरोहितों द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें हिंदू विवाह परंपराओं का पूरी तरह पालन किया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कलेक्टर ने स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ के विवाह संबंधी रीत-रिवाज बताए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत का काम किया। आज गरीब परिवार की 171 बेटियों का कँटेली स्टेडियम में विवाह हो रहा है। स्टेडियम और उपस्थितजन इसका प्रमाण है, 342 परिवार आज एक हो रहे हैं एक साथ 342 परिवार आपस में उनके संबंध आज बने हैं, उन्होंने सभी मेहमानों को भी बहुत बधाई दी। साथ ही जिला प्रशासन की टीम को महिला बाल विकास विभाग की टीम को भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री दयाल दास ने वर-वधू आशीर्वाद और अपनी शुभकामना दी। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। इसमें वधू को गृहस्थी शुरू करने के लिए सरकार हर जोड़े को विवाह सहायता के रूप में निश्चित राशि भी प्रदान करती है, पहले यह राशि 25000 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 50000 रुपये किया गया है। जिससे उन्हें अपने नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलती है।
उप मुख्य मंत्री श्री साव ने कहा कि आदमी का सपना होता है कि उसका स्वास्थ्य अच्छा हो, एक मकान हो बेटियों की अच्छी शादी हो। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जानता के स्वास्थ्य के लिए 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज और प्रधान मंत्री आवास योजना बनाकर यह सपना पूरा किया। वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों की शादी की भी चिंता दूर कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है।
दुर्ग लोकसभा सांसद सांसद विजय बघेल भी बाद में पहुंचे। उन्होंने भी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। अपने आशीर्वचन में कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें सिर्फ दो जोड़े ही एक बंधन में नहीं बनते हैं बल्कि विवाह के साथ दो परिवार का मिलन होता है और जिंदगी की नई शुरुआत होती है। बेमेतरा में आज का यह क्षण, हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण है, यहां नवदंपतियों को उनके माता-पिता, अभिभावकों के साथ एक विशाल जन समूह आशीर्वाद देने के लिए उमड़ पड़ा है। हम सभी की प्रार्थना है कि अपनी जिंदगी के नई शुरुआत करने वाले यह नवदंपति, सदैव सुखी रहे और उनके परिवार हमेशा मजबूती के साथ जुड़ रहे।
कार्यक्रम को विधायक दीपेश साहू और विधायक ईश्वर साहू ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, अजय साहू, ओमप्रकाश जोशी, राजेन्द्र शर्मा समेत कई अन्य जन प्रतिनिधि, गणमान्य जन इस समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता कर कम करता हैं खर्च का बोझ - दीपेश साहू
मुख्यमंत्री कन्या विवाह गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता कर कम करता हैं खर्च का बोझ - दीपेश साहू
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेमेतरा जिला मुख्यालय में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। इस अवसर पर 171 जोड़ो के पारम्परिक रीती रिवाजो के साथ सात फेरे लिए और दाम्पत्य जीवन मे बंधे, उन्होंने इन नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, जनपद पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष हेमा दिवाकर, पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू सहित समस्त पार्षदगण, कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन उपस्थित रहे।
सरकार का संकल्प - बेटियों के सम्मानजनक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता देकर विवाह के खर्च का बोझ कम किया जा रहा है।
राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता - समारोह में सभी नवदंपतियों को 35-35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि एवं उपहार प्रदान किए गए। विवाह विधि-विधान के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर-वधू ने सात फेरे लिए और वैवाहिक जीवन की शपथ ली।
जिला प्रशासन की सराहना - विधायक दीपेश साहू ने सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है और आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी।
माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और भक्ति का हैं प्रतीक - कल्पना योगेश तिवारी
माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और भक्ति का हैं प्रतीक - कल्पना योगेश तिवारी
भक्तमाता कर्मा जयंती महोत्सव आंदू में शामिल हुईं जिपं अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी
साहू समाज को दिया विकास का आश्वासन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम आंदू में साहू समाज द्वारा भक्तमाता कर्मा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण एवं भक्तमाता कर्मा का आशीर्वाद लिया और समस्त साहू समाज व ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने कल्पना योगेश तिवारी का भव्य स्वागत किया और उनके समाज उत्थान के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा भक्त माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें समाज में एकता, परोपकार और सशक्तिकरण की प्रेरणा देते हैं। समाज की उन्नति के लिए हमें शिक्षा, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना होगा। मैं आपके सहयोग से साहू समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। अंत में कल्पना योगेश तिवारी ने साहू समाज एवं समस्त ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा समाज के विकास और कल्याण के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्यजन सरजू साहू सरपंच, कमल किशोर साहू उपसरपंच, रघुवीर साहू, छोटूराम साहू, देवचरण साहू, योगेश साहू, रति साहू पंच, हरि साहू पंच, टिकेश्वरी साहू पंच, जगौती साहू पंच, रामेश्वरी साहू पंच, रेखा साहू पंच, रोशनी साहू पंच, ओमकुमारी साहू पंच, बिशवनतीन साहू पंच, श्यामा साहू पंच, दसरूराम साहू, खेदू साहू, रामाधीन साहू, नरेश साहू, ललित साहू, देवराम साहू, सनत साहू, बंशी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।
171 वर-वधू एक ही मंडप में विवाह बंधन में बंधेंगे और सुखमय जीवन जीने की शपथ लेंगे
171 वर-वधू एक ही मंडप में विवाह बंधन में बंधेंगे और सुखमय जीवन जीने की शपथ लेंगे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कल शनिवार 29 मार्च का दिन बेमेतरा ज़िले के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 171 गरीब परिवारों के बेटा-बेटियां विवाह बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इन परिवारों के 171 वर-वधू एक ही मंडप में विवाह बंधन में बंधेंगे और सुखमय जीवन जीने की शपथ लेंगे। इस सामूहिक विवाह आयोजन से न केवल नवविवाहित जोड़ों के जीवन की नई शुरुआत होगी, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी यह एक यादगार क्षण बनेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बोझ के अपने बच्चों के विवाह को संपन्न कर सकें। इस भव्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयाल दास करेंगे, जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इनके अलावा सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू एवं ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर समेत कई अन्य गणमान्य जन इस समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंगे।
यह भव्य आयोजन ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के कंतेली इंडोर स्टेडियम में संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें सबसे पहले पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात निकाली जाएगी। यह बारात टाउन हॉल से रवाना होकर इंडोर स्टेडियम पहुंचेगी, जहां सभी वर-वधू एक ही मंडप में विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। विवाह संस्कार विधिवत रूप से पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे, जिसमें हिंदू विवाह परंपराओं का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसमें वधू को गृहस्थी शुरू करने के लिए सरकार हर जोड़े को विवाह सहायता के रूप में निश्चित राशि भी प्रदान करती है, पहले यह राशि 25000 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 50000 रुपये किया गया है। जिससे उन्हें अपने नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलती है।
सामूहिक विवाह योजना का महत्व - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत प्रदान करना और विवाह को एक सामूहिक उत्सव के रूप में मनाना है, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना विकसित हो। इस योजना से न केवल परिवारों को वित्तीय सहायता मिलती है, बल्कि यह आयोजन सामाजिक सहयोग और समरसता का प्रतीक भी बनता है।
राज्य सरकार की यह पहल उन हजारों परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जो अपनी बेटियों के विवाह को लेकर चिंता में रहते हैं। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विवाह सिर्फ दो व्यक्तियों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है, और इस तरह के सामूहिक विवाह समारोह न केवल संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि सामाजिक उत्थान में भी सहायक होते हैं।
समारोह में उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण - इस आयोजन को लेकर बेमेतरा ज़िले में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वर-वधू के परिवारों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। विवाह के लिए मंडप को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न होंगे। पूरे समारोह में सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि इस आयोजन को सफल और यादगार बनाया जा सके। बेमेतरा में आयोजित होने वाला यह सामूहिक विवाह न केवल नवविवाहित जोड़ों के लिए एक नया अध्याय साबित होगा, बल्कि सरकार की इस सामाजिक पहल को भी एक नई दिशा देगा। ऐसे सामूहिक विवाह आयोजन समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ समाज में समानता और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कांतेली स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा - कलेक्टर रणवीर शर्मा ने गुरुवार को स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला बेमेतरा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत कार्यशाला का आयोजन
जिला बेमेतरा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत कार्यशाला का आयोजन
दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यकम जिला बेमेतरा में जिले के समस्त केमिस्ट डगिस्ट एवं प्रायवेट नर्सिंग होम/चिकित्सालय/क्लीनिक/लेब/एक्सेरे सेंटर संचालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला फुटप्लाजा बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाय के ध्रुव के निर्देश पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. अशोक बसोड के मार्गदर्शन में 26 मार्च बुधवार को आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित संचालकों को राष्ट्रीय क्षय मुक्त कार्यक्रम संबंधित जानकारी दिया गया। ओर टीबी मुक्त पंचायत तहत बेमेतरा जिला के 129 पंचायत अब तक टीबी मुक्त होने की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से ड्रग इंस्पेटर भास्कर राठौर, केमिस्ट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष दिनेश दुबे, कोषाध्यक्ष शरद शर्मा, यशवंत भारतद्वज, सुश्री संपत्ति बंजारे, एवं समस्त डॉक्टर, केमिस्ट, ड्रगिस्ट, आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से संचालकों को निम्नलिखित जानकारी दी गई और परिपालन हेतु आवश्यक सहयोग देने कहा गया -
1. जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट जो टी०बी० के दवाई जो नहीं रखते है, वे दस रूपये के स्टाम्प में शपथ पत्र प्रस्तुत करें।
2. जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट को माह के 05 तारीख तक रिपोटिंग करने को कहा गया।
3. जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट अपने अपने ब्लाक रिपोर्टिंग एसटीएस के पास जमा कर सकते है।
4. जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एवं प्रायवेट नर्सिंग होम/चिकित्सालय/क्लीनिक/लेब/एक्सेरे सेंटर को टीबी के बीमारी के संबंध में सारी जानकारियाँ प्रदान किया गया है।
5. जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एवं प्रायवेट नर्सिंग होम/चिकित्सालय/क्लीनिक/ लेब/एक्सेरे सेंटर को टीबी मरीज का आधार कार्ड मोबाइल नंबर एवं बैंक एकाउण्ट लेकर रजिस्टर्ड करना है जिससे कि टीबी मरीज को निक्षय पोषण योजना तहत 1000 रुपए का लाभ मिल सके।
6. जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एवं प्रायवेट नर्सिंग होम/चिकित्सालय/क्लीनिक/लेब/एक्सेरे सेंटर को निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीज को गोद लेकर पौष्टिक आहार प्रदाय किया जाये।
7. सी वाय टी बी जांच पर जिले के समस्त केमिस्ट एवं चिकित्सालय/क्लीनिक/लेब/ एक्सेरे ड्रगिस्ट एवं प्रायवेट नर्सिंग होम संचालक को जानकारी उपलब्ध कराया गया।
8. जिले के समस्त केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एवं प्रायवेट नर्सिंग होम/चिकित्सालय/क्लीनिक/लेब/एक्सेरे सेंटर को अधिक से अधिक मात्रा में जॉच बढाने ओपीडी का 5 प्रतिशत जांच करवाने एवं टीबी मरीज को 06 माह तक शासन द्वारा दिए गए निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराने।
परेड सिखाता है अनुशासन - एसएसपी रामकृष्ण साहू
परेड सिखाता है अनुशासन - एसएसपी रामकृष्ण साहू
वाहनों के रख रखाव पर ध्यान देने एमटीओं को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस जवानों का जनरल परेड
जनरल परेड़ में थाना/चौकी प्रभारियों को स्वत: ही उपस्थित रहने दिये निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने शुक्रवार को रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ की सलामी ली और निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होने कहा कि परेड अनुशासन सिखाता है तथा जिले के थाना/चौकी व रक्षित केन्द्र एवं अन्य शाखा को आबंटित शासकीय वाहनों एवं ड्रायवर टूल कीट का निरीक्षण किया और वाहनो के रख रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परेड में थाना/चौकी प्रभारियों को स्वत: ही उपस्थित रहने निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही प्रति-दिन अपने कार्य के अनुसार अपने दैनिक दिनचर्या से समय निकाल कर खेल, योगा, व्यायाम एवं अन्य एक्टिविटी करने को कहा। पुलिस जवानों को हमेशा खुश रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। जनरल परेड़ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक बल्लु राम सोरी, डीएल सोना, सउनि कंवल सिंह नेताम, सुरेश राजपूत, विष्णु सप्रे, एमटीओ सउनि माधव साहू एवं रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।
गुरुवार, 27 मार्च 2025
कंडरका पुलिस ने एक आरोपी से 20 पौवा शराब किया जप्त
कंडरका पुलिस ने एक आरोपी से 20 पौवा शराब किया जप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत पुलिस चौकी कंडरका द्वारा 26 मार्च को ग्राम गुधेली चौक में आरोपी के हाटल में आरोपी बलराम साहू पिता खेरबहरा राम साहू उम्र 44 साल साकिन गुधेली चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा को अवैध रूप से अपने कब्जे में शराब बिक्री हेतु रखना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी मशाला शराब किमती 2200 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, आरक्षक हेमंत साहू, योगेश साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।
जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें बैंकों और शासकीय योजनाओं के कार्यान्वयन का मूल्यांकन किया गया। कलेक्टर श्री शर्मा ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में कृषि प्रधान बेमेतरा जिले में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्राथमिकता क्षेत्र में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्यपालन जैसी आयमूलक गतिविधियों के लिए ऋण और अनुदान सुलभ कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले की बड़ी आबादी खेती-किसानी और उससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है, इसलिए इन योजनाओं के जरिए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वरोजगार योजनाओं का बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
बैठक के दौरान बैंकों की समीक्षा और ऋण अनुपात पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खादी ग्रामोद्योग योजनाएं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, महात्मा गांधी नरेगा के तहत आधार लिंकिंग और मुद्रा योजना की समीक्षा की गई। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पशुपालन और मछली पालन के लिए साख उपलब्धता पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों, उद्योग विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और बैंकों से कहा कि वे शासन की योजनाओं को धरातल पर साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जनसाधारण को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएं।
विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर का महाअभियान 3 दिन और बढ़ा
विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर का महाअभियान 3 दिन और बढ़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर का आयोजन 24 मार्च से चल रहा है, जो अब तीन दिन और बढ़ाकर 29 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यालय में किया जा रहा है ताकि वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे शिविर में आकर अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाएं, जिससे उन्हें किसी भी अस्वस्थता के समय आर्थिक राहत मिल सके। यह नया आयुष्मान कार्ड पहले से बने परिवार के कार्ड से अलग है और इसके तहत शासकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। इस योजना का लाभ सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा, चाहे वे एपीएल श्रेणी में हों या बीपीएल श्रेणी में।
कार्ड बनवाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को अपना आधार कार्ड लाना होगा, जो उनकी जन्मतिथि का प्रमाण होगा। अभियान के सफल संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी तथा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी विकासखंडों में 100% लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
सीबीआई की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसीयों ने सीबीआई और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी
सीबीआई की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसीयों ने सीबीआई और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - सीबीआई के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता के कार्यालय/निवास पर छापेमारी के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के निर्देश पर ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के नेतृत्व में आज सीबीआई और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पुतला दहन करते हुए कांग्रेस नेताओ ने सीबीआई की कार्यवाही पर कहा कि सीबीआई जैसे संस्थाओं का भाजपा दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओ को डराना चाहती है, पर कांग्रेसी ऐसे कार्यवाही से डरने वाले नही है। भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आक्रमक रवैय्ये से डरी हुई है, सीबीआई को बताना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री के घर के छापे से क्या दस्तावेज मिले है। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि विधानसभा मे सवाल किए जाने पर कार्यवाही की जा रही है, भाजपा की विपक्षी दलों पर इस तरह की कार्यवाही प्रतिशोध की राजनीति है, जिसे जनता देख रही है और आने वाले समय मे इसका जवाब देगी। पुतला दहन मे सुरेन्द्र तिवारी, अविनाश तिवारी, प्रणीश चौबे, टीआर जनार्दन, सनत धर दीवान, विजय बघेल, जितेंद्र उपाध्यय, दिनेश पटेल, मनोज शर्मा, मिथिलेश वर्मा, श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड, श्रीमती शकुंतला मंगत साहू, श्रीमती योगिता साहू, हेमिन यादव, रूबी सलूजा, राजू साहू, टोकेश्वर साहू, प्रकाश ठाकुर, रोमन वर्मा, प्रशांत तिवारी, रवि रजक, राघवेंद्र, रामसजीवन टंडन, मनु रग्घू तिवारी, लक्ष्मी डेहरे, विकाश चौबे, राजू रजक, राजेंद्र वर्मा, प्रकाश साहू, वतन मिश्रा, सिद्धांत दीवान, कौनैन गुलजार, चेतन बंजारे, धनराज बंजारे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बेमेतरा में जल संकट से निपटने विधायक ने संभाला मोर्चा
बेमेतरा में जल संकट से निपटने विधायक ने संभाला मोर्चा
श्रीराम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर किया इंकेटवेल के आसपास सफाई
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से गिर गया है, जिससे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। हालात को देखते हुए विधायक दीपेश साहू ने स्वयं मोर्चा संभाला और श्रीराम एकेडमी के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर अमोरा घाट में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान इंकेटवेल तक स्वच्छ पानी के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए गाद निकासी व अस्थायी नाली निर्माण किया गया। इस अभियान में छात्र मनीष साहू, खिलेश यादव, टिकेश्वर बंजारे, धारणा साहू, दिव्या साहू, दिव्या लहरी, अंजली शर्मा, रितिका पांडेय, अनिकेत साहू, दिव्या गुप्ता, सूरज पटेल, पदमा साहू, छम्मन सिंह वर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, ग्रामीणजन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि जनभागीदारी से ही जल संकट का समाधान संभव है। विधायक श्री साहू ने बताया हम सेवक हैं और जनता की चिंता हमारी पहली प्राथमिकता है। आज हम यहाँ साफ-सफाई के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि सामूहिक प्रयास से ही जल संकट का समाधान संभव है। आने वाले दिनों मे जल स्रोतों की बेहतर सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे शिवनाथ नदी का पानी इंकेटवेल तक सुचारू रूप से पहुंच सके जिससे बेमेतरा नगर पालिका सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियो को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब आप लोगो को मालूम था कि शिवनाथ नदी में पानी कम है, तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल कदम उठाते हुए एनिकेट के गेट बंद कर देना चाहिए था। लेकिन संबंधित अधिकारियो की किसी प्रकार जिलेवासियों की जीवन की चिंता नहीं है। आज हमारी टीम ने यह साबित कर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास से ही इस समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर उचित कार्रवाई न करने पर उत्तरदायित्व स्वयं उठाना पड़ेगा।
छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण का दिया संदेश - छात्र खिलेश यादव ने कहा बेमेतरा में जल का अत्यधिक संकट उत्पन्न हो गया है। जल संकट के मद्देनजर हम शिवनाथ नदी के किनारे पहुँचे और इंकेटवेल के पास एक अस्थायी नाली बनाया, जिससे नदी का पानी आसानी से इंकेटवेल तक पहुँच सकेगा और शहरवासियों को मीठा जल उपलब्ध हो सकेगा। छात्रा पल्ल्वी ठाकुर ने बताया कि बेमेतरा जिले में जल संकट सबसे ज्यादा है। इसी संकट के बचाव के लिए हम आज श्रीराम एकेडमी के पूर्ण छात्र-छात्राएँ अमोरा घाट पहुँचे। यहां से जो इंकेटवेल के माध्यम से शहर में पानी सप्लाई हो रही है, उसकी नाली पूरी तरह से जाम हो गई थी। हमने मिलकर श्रमदान करके अस्थाई नाली निर्माण कर आसपास साफ सफाई की ताकि शहरवासियों को अच्छा, मीठा पानी मिल सके। छात्रा वीणु साहू ने कहा जल संरक्षण सिर्फ एक सरकारी या प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। हमें रोजमर्रा की जिंदगी में पानी का सदुपयोग करना चाहिए। मैं मानती हूँ कि अनावश्यक पानी की बर्बादी रोकने के लिए हमें छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए, जैसे नल बंद करना, पौधों के लिए वर्षा जल संचयन करना और नदियों तथा नालों की सफाई का ध्यान रखना। जल को संवर्धित करने के लिए हमें ‘पानी बचाओ, कल संवारो’ के सिद्धांत को अपनाना होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और शुद्ध जल उपलब्ध हो सके। यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक जीवन शैली बननी चाहिए।
जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने अभियान की सराहना की - बावन लाख के सरपंच ने कहा कि विधायक दीपेश साहू और श्रीराम एकेडमी के छात्रों द्वारा किया गया यह प्रयास प्रेरणादायक है। इससे प्रशासन भी सक्रिय होगा और नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। श्रीराम एकेडमी के शिक्षक भूषण साहू ने कहा कि विधायक साहू का यह प्रयास न केवल जल संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी उत्तम उदाहरण है।
बुधवार, 26 मार्च 2025
सड़क पर अनुशासन और दुर्घटनाओं में कमी लाने, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही - रामकृष्ण साहू
सड़क पर अनुशासन और दुर्घटनाओं में कमी लाने, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही - रामकृष्ण साहू
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने सड़क सुरक्षा पर प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर दिये सख्त हिदायत व दिशा निर्देश
मालवाहक वाहनों में सवारी पर वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने दिये निर्देश
मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने पर चालको का लाइसेंस निरस्तीकरण के निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें दुर्घटनाओं को कम करने, ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य उपाय शामिल थे। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने से बडी दुर्घटना होने की हमेशा संभावना बनी रहती है, इसलिए मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने पर वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने एवं चालको का लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। साथ ही कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए चौक-चौराहो, हॉट/बाजारो में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें सड़क सुरक्षा, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन और नशे में गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने यातायात सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क पर अनुशासन बना रहे और दुर्घटनाओं में कमी आ सके। साथ ही अंजोर रथ के माध्यम से यातायात जागरूकता हेतु जन चौपाल लगाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, डीएसबी प्रभारी प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह क्षत्री शामिल रहे।
समाज के हर तबके के गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों की सुनवाई हो और उन्हें शासन की योजनाओं का मिले लाभ - खाद्य मंत्री श्री बघेल
समाज के हर तबके के गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों की सुनवाई हो और उन्हें शासन की योजनाओं का मिले लाभ - खाद्य मंत्री श्री बघेल
पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य योजना बनाए, ताकि आमजन को सुगमता से पानी मिले
खाद्य मंत्री ने की विकास कार्यों और कामकाज की समीक्षा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ के खाद्य दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत सभागार में विभागीय अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो और कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और विभागीय अधिकारी को जिम्मेदारी के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इनकी मानिटरिंग भी करें।
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि अधिकारी इस तरह कार्य करें कि शासन के प्रति जनता का विश्वास और सुदृढ़ हो। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि समाज के हर वर्ग के गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों की सुनवाई हो और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि राशन दुकानों पर समय पर राशन वितरण हो किसी को परेशानी ना हो।
कलेक्टर रणबीर शर्मा विकास खंड नवागढ़ में विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने वय वंदन योजना, स्वास्थ्य, लोक निर्माण एवं सुकन्या सहित अन्य विभाग के अब तक कार्यों ब्योरा दिया। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि गर्मी को देखते हुए आम जानता के लिए पेयजल की कार्य योजना बनाकर पूर्ति करें। उन्होंने कलेक्टर को भी कहा कि सरपंचों की बैठक लेकर। पेयजल आपूर्ति जहां पेयजल संकट है उसे दूर करने के उपाय किए जाए। इसके साथ ही स्वीकृत मुक्तिधाम निर्माण पर भी जोर दिया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा अनुसार सड़क और स्वीकृत सडक़ को क्रमवार प्राथमिकता बताते हुए जल्द कार्यवाही कर बनाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने फसल चक्र परिवर्तन के लिए भी कृषि विभाग को निर्देश दिए है कि किसानों को इस दिशा में जागरूक कर कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां और स्टाफ हो, जहां कमी हो बताए। जिससे व्यवस्था बनायी जाए।
खाद्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कार्य को सरलीकरण करते हुए निबटाये। ताकि जल्दी राज्य की सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखे। सभी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना उन्हें लाभान्वित करने का दायित्व आप सब का है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री पात्र हितग्राही को भी मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कितने पीएम आवास कितने हितग्राहियों के स्वयं की भूमि पर और कितने सरकारी भूमि पर निर्मित है। जानकारी 15 के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कलेक्टर को प्रधानमंत्री सड़क की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने राजस्व की समीक्षा करते हुए कहा कि स्टे के बावजूद लोग निर्माण कार्य जारी रखें है उन पर कार्रवाई करें। नामांतरण, बटांकन और भू-अर्जन के प्रकरणों का निराकरण किया जाए।
डीएवी जांता में किंडर गार्डन वर्ग के लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन
डीएवी जांता में किंडर गार्डन वर्ग के लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन
जनपद पंचायत सदस्य मीनाक्षी चंद्राकर व जांता सरपंच पूजा मिश्रा मुख्यातिथि के रूप के हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ज़िले का एक मात्र डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किंडर गार्डन वर्ग कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें चारों कक्षाओ में टॉप 10 में अपना स्थान निर्धारित करने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं मार्कशीट प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत सत्कार तथा महर्षि दयानंद सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। जिसके बाद प्राचार्य का स्वागत भाषण तथा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का भाषण के बाद चारों कक्षाओं के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का भी सम्मान मंच के माध्यम से किया गया। इस आयोजन में मीनाक्षी चंद्राकर जनपद सदस्य व पूजा मिश्रा सरपंच ग्राम पंचायत जांता मुख्या अतिथि एवं दानी चंद्राकर व देवर्त मिश्रा विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्षिक रिजल्ट उत्सव दिवस कार्यक्रम व किंडर गार्डन ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्य पीएल जायसवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य होते हैं इन्होंने इस वर्ष अपना जो कठिन परिश्रम किया तथा पालकों का जो सहयोग इनके एवं हमारे विद्यालय के प्रति रहा वह बहुत ही सराहनीय है और आशा करते हैं की इसी तरह पालकों का सहयोग हमेशा हमारे विद्यालय के लिए बना रहें तथा बच्चे अपने निरंतर प्रयास से सफलता की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होते रहेंगे। हमारा पूरा विद्यालय परिवार इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और सुभाशीष देते हैं कि ऐसे ही आगे हमेशा आगे बढ़ते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हमेशा ऊँचाई को छुए व उच्च प्रयास में अग्रसर रहे और सफलता की पराकाष्ठा को प्राप्त करें। डीएवी के विद्यार्थियो ने हमेशा नए-नए किर्तिमान रच रहें हैं, सभी चारो कक्षाओ के छात्र छात्राओं को एसेस्मेंट रिपोर्ट कॉर्ड दिया गया। विशिष्ट अतिथि देवर्त मिश्रा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि पूरे देश का सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई विद्यालय व डीएवी का हमारे क्षेत्र में होना हमारे लिए गर्व की बात है तथा हम पालकों का भी कर्तव्य है कि विद्यार्थियों के नियमित दिनचर्या का आकलन हमेशा करते हुए सही दिशा निर्देश देते रहना होगा, ताकि हमारे क्षेत्र के विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा सफल हो और बोर्ड परीक्षा में भी अधिक से अधिक विद्यार्थियों का टॉप टेन में नाम अंकित हो। जनपद पंचायत सदस्य मीनाक्षी चंद्राकर व सरपंच ग्राम पंचायत जांता पूजा मिश्रा ने बच्चों को शुभकामनाएं दिए व डीएवी की महत्ता, विद्यालय का अनुशासन तथा यहां के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि योजना बद्ध तरीके से विद्यालय के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अग्रसर रहने वाले डीएवी विद्यालय का हमारे क्षेत्र में होना हमारे लिए गर्व की बात है और हम चाहते हैं कि हमारे इस डीएवी विद्यालय का नाम क्षेत्र में हमेशा आगे रहे, इसके लिए हमसे जो भी सहयोग की आवश्यकता रहेगी हम सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे अधिक से अधिक इसका लाभ ले सके और सफलता की पराकाष्ठा को प्राप्त कर सके। अंत में कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों व अभिभावको सहित सभी ने छात्र-छात्राओं को उनके सफलता के लिए हार्दिक बधाई व देते हुए सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की शुभकामना किए। इस सफल आयोजन में संस्था के शिक्षकगण में अखिलेश पटेल, अनिल चन्द्रवंशी, कैलाश सिंह, गोविंद साहू, राजा तन्तुवेय, छोटूराम साहू, निशु गुप्ता, आयुषी जैन, मनीषा सोनी, रितिका साहू, रेणुका पटेल, सरिता साहू, दीपिका वर्मा, अभिषेक दुबे, नम्रता चतुर्वेदी, मधुस्मिता, उमेश साहू, ललित देवांगन, कुसुम साहू, देवीका जैन, सुखदेव, विजय, नरेश, रुकमणी, युवराज़ सहित विद्यालय के लगभग 300 पालकगण उपस्थित रहें।
समाज का उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव - योगेश तिवारी
समाज का उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव - योगेश तिवारी
देवादा कर्मा जयंती में योगेश तिवारी ने साहू समाज के साथ मिलकर दिया समाज उत्थान का संदेश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कर्मा माता की जयंती पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनायी गई। बेमेतरा जिले के ग्राम देवादा में भी स्थानीे साहू समाज ने कर्मा जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया, जिसमें भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्यजन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साहू समाज ने योगेश तिवारी का भव्य स्वागत करते हुए समाज के उत्थान और विकास हेतु उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि योगेश तिवारी हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए तत्पर रहते हैं और उनकी उपस्थिति से कर्मा जयंती का आयोजन और भी भव्य और प्रेरणादायी बन गया। इस भव्य आयोजन में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करायी, जिनमें साहू समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, उपाध्यक्ष चूरावन साहू, कोषाध्यक्ष विजेराम साहू, जीवनलाल साहू, लालूराम साहू, मोहन साहू, जगेश साहू सहित साहू समाज के अन्य गणमान्यजन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समाज से अपील - भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कार्यक्रम में साहू समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, व्यापार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए साहू समाज से सहयोग की अपील की।
माता कर्मा के आदर्श - कर्मा माता के आदर्शों की बात करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं। उनका जीवन परिश्रम, सत्य और सेवा के मार्ग को दर्शाता है। उन्होंने बेमेतरा के युवाओं को कर्मठता और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करें।
साहू समाज देश का सबसे बड़ा और संगठित समाज, जो जाना जाता है अपने परिश्रम, कर्मठता और समाजसेवा के लिए - दीपेश साहू
साहू समाज देश का सबसे बड़ा और संगठित समाज, जो जाना जाता है अपने परिश्रम, कर्मठता और समाजसेवा के लिए - दीपेश साहू
कर्मा जयंती में विधायक दीपेश साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर साहू समाज बेमेतरा द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह भव्य आयोजन शहर के साहू छात्रावास भवन में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। विधायक दीपेश साहू ने भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा परिसर “भक्त माता कर्मा की जय” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें विशेष रूप से नन्हे बालक नमन साहू द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा पाठ किया, तो वही नन्ही बालिका प्रसिद्धि साहू ने भगवान शंकर और माता पार्वती की रूप शिव तांडव संगीत पर नृत्य सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसका उपस्थित जनों ने ताली बजाकर एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद पंचू साहू, बेनूराम साहू, रामाधार साहू, कैलाश नारायण साहू, योगिराम साहू, गेंदराम साहू, लक्की साहू पार्षद, शकुंतला मंगत साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा, डॉ नरेश साहू, जनता साहू, भूपेशवारी साहू, जया साहू सहित साहू साहू समाज के गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा भक्त माता कर्मा सिर्फ एक धार्मिक व्यक्तित्व नहीं थीं, बल्कि वे समाज सुधार, भक्ति और सेवा की प्रतीक थीं। उन्होंने समर्पण, निष्ठा और परोपकार का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। साहू समाज ने हमेशा अपने कर्मठता, परिश्रम और त्याग से समाज को आगे बढ़ाया है और माता कर्मा की शिक्षाएं हमें इसी मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आगे कहा आज की यह पावन जयंती हमें माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए।
समाज को एकजुट होने और आगे बढ़ाने का आह्वान - इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा साहू समाज देश का सबसे बड़ा और संगठित समाज है, जो अपने परिश्रम, कर्मठता और समाजसेवा के लिए जाना जाता है। यह समाज न केवल अपनी एकता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा आज मैं इस मंच पर आपके आशीर्वाद और सहयोग से बैठा हूं। आप सभी के समर्थन और युवा, महिलाओं, नौजवानों के सहयोग से मुझे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसी तरह साजा में विधायक ईश्वर साहू को भी समाज के आशीर्वाद से जनसेवा का अवसर मिला। यह समाज की शक्ति और एकता का प्रमाण है। पहली बार बेमेतरा नगर पालिका में 21 पार्षदों में से 7 पार्षद साहू समाज से हैं। हमने हर स्तर पर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है, मेरा समाजबंधुओं से निवेदन है कि वे आगे आकर समाजहित में काम करें।
शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य - विधायक दीपेश साहू ने कहा हमारा उद्देश्य समाज को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी दिशा में बेमेतरा जिले के युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग ‘श्रीराम एकेडमी’ की शुरुआत की गई है, जिससे हमारे समाज के बच्चे आगे बढ़ें। बेमेतरा मे भव्य रूप से नालंदा परिसर की तर्ज पर 6 करोड़ की लागत से निशुल्क लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय के लिए घोषणा हो चुकी है और कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आने वाले समय में साहू समाज सहित अन्य समाजों का स्वरूप बदलेगा और नगर का भव्य विकास होगा।
सपना और संकल्प - विधायक दीपेश साहू ने कहा हमारे समाज के बच्चे अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है। यदि हम सब समाज के भविष्य की चिंता करेंगे, तो निसंदेह हमारे लोग आगे बढ़ेंगे। हमारे समाज का हर बेटा, हर बेटी सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए, यही मेरा सपना और संकल्प है।
मंगलवार, 25 मार्च 2025
विश्व क्षय दिवस पर बेमेतरा जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
विश्व क्षय दिवस पर बेमेतरा जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
सी वाय टीबी जांच का शुभारंभ
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विश्व क्षय दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले के जिला अस्पताल और समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले में सी वाय टीबी जांच की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव और जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार बंसोड ने हरी झंडी दिखाकर टीबी जन-जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अभियान के तहत में खंड चिकित्सा अधिकारी साजा डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा, नवागढ़ डॉ. एमएस रजा, बेरला डॉ. जितेंद्र कुंजाम और नवागढ़ में तहसीलदार विनोद कुमार कुर्रे उपस्थित रहे।
सी वाय टीबी जांच की शुरुआत - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाईके धुर्वे ने बताया कि अब जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सी वाय टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे टीबी के प्रारंभिक लक्षणों वाले मरीजों को पहचान कर ट्रूनाट और चेस्ट एक्स-रे के माध्यम से टीबी की जांच की जा सकेगी। साथ ही टीबी के कम लक्षण वाले मरीजों को टीपीटी (दवाई) भी दी जा सकेगी। यह जांच 24 मार्च 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक चलेगी।
साजा पीजी कॉलेज में जागरूकता सेमिनार और रंगोली प्रतियोगिता - विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में साजा के शासकीय देवी प्रसाद चौबे पीजी कॉलेज में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी बीमारी की पहचान, टेस्ट, देखरेख और उपचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कॉलेज के प्राचार्य राजेश धर दीवान और प्राध्यापक ओमकार वर्मा, शिव कुमार साहू, मनोज प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी ने व्याख्यान दिया। कॉलेज विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर टीबी बीमारी के लक्षण, उपचार और बचाव की ओर ध्यान आकर्षित किया।
निक्षय निरामय अभियान के सफल परिणाम - बेमेतरा जिले में पिछले 100 दिनों से चल रहे निक्षय निरामय अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अभियान से टीबी मरीजों की पहचान और टेस्ट दर में व्यापक वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में शपथ भी ली।
विश्व क्षय दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि - 24 मार्च 1882 को डॉ. रॉबर्ट कोच ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया की खोज की थी, जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम है यस! वी एन्ड टीबी : कमिट, इन्वेस्ट, डिलीवर यानी "हाँ! हम टीबी समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्ध रहें, निवेश करें, परिणाम दें।"
टीबी के लक्षण - टीबी के लक्षणों जैसे कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम, छाती में दर्द, गले में गांठ, कमजोरी और वजन घटने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर ट्रूनाट, सीबीनाट, या एक्स-रे जांच करवाने की अपील की गई। सी वाय टीबी जांच सकारात्मक आने पर मरीज को तुरंत दवा (टिपिटी ) प्रदान की जाएगी और जांच नकारात्मक आने पर तीन महीने बाद पुनः जांच की जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
डीईओ ने संकुल समन्वयक को पद से हटाया
डीईओ ने संकुल समन्वयक को पद से हटाया
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - 7 मार्च 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय भदराली विकासखंड नवागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक और शिक्षक बच्चों के साथ स्कूल से बाहर पाए गए। विद्यालय की सफाई, रंग-रोगन और पोटाई का कार्य नहीं किया गया था और अनुदान राशि पंजी का संधारण भी नहीं हुआ था। इस लापरवाही के चलते संकुल समन्वयक वलीराम धुव को संकुल समन्वयक के पद से मुक्त कर दिया गया है। संकुल द्वारा स्कूलों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जाना और उच्च कार्यालय को जानकारी नहीं देना इस अनुशासनहीनता का मुख्य कारण माना गया है।
विद्यालय में लापरवाही पर प्रधान पाठक को नोटिस जारी
विद्यालय में लापरवाही पर प्रधान पाठक को नोटिस जारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - शासकीय प्राथमिक विद्यालय भदराली विकासखंड नवागढ़ में 7 मार्च 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई लापरवाही के मामले सामने आए। निरीक्षण के समय दोपहर 12:50 बजे शिक्षक और प्रधान पाठक बच्चों के साथ स्कूल से बाहर घूमते हुए पाए गए। इसके अलावा स्कूल की सफाई व्यवस्था, रंग-रोगन और पोटाई का कार्य भी नहीं कराया गया था।
विद्यालय में अनुदान राशि की पंजी का भी संधारण नहीं किया गया था, जिससे वित्तीय अनुशासन में भी कमी दिखी। इन लापरवाहियों के कारण प्रधान पाठक से 2 अप्रैल 2025 तक जांच रिपोर्ट और स्पष्ट जवाब मांगा गया है। शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अपर कलेक्टर अंकिता गर्ग को उप संचालक पंचायत का अतिरिक्त प्रभार
अपर कलेक्टर अंकिता गर्ग को उप संचालक पंचायत का अतिरिक्त प्रभार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत श्रीमती अंकिता गर्ग अपर कलेक्टर जिला बेमेतरा को आगामी आदेश पर्यन्त उप संचालक पंचायत जिला बेमेतरा का अतिरिक्त प्रभार सौपा है। इस आशय के आदेश जारी हो गए है।
जनता को मूलभूत सुविधाएं और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जिला पंचायत रहेगा निरंतर प्रयासरत - कल्पना योगेश तिवारी
जनता को मूलभूत सुविधाएं और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जिला पंचायत रहेगा निरंतर प्रयासरत - कल्पना योगेश तिवारी
जल जीवन मिशन एवं आवास योजना पर जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला पंचायत बेमेतरा में सोमवार 24 मार्च को जल जीवन मिशन एवं आवास योजना को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बकाया आवास योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द उनका घर मिल सके। साथ ही सर्वे करने वाले कुछ आवास मित्र और सचिवों के नाम पर भी शिकायतें मिल रही हैं, आवास के नाम पर पैसे की माँग की जा रही है, ऐसे कर्मचारियों की जाँच कर अगर जाँच में सत्यता है तो उनके विरुद्ध सक्त कार्यवाही करने निर्देश दिया गया। जिले में लगभग चार सौ आवास स्वीकृति होने के बावजुद आधार और खातों में कुछ त्रुटि पायी गई है करके आज तक उनको आवास नहीं मिल पा रहाँ है और रोज सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने रायपुर मंत्रालय मे आवास के नोडल अधिकारियों से बात कर जल्द सुधार कर हितग्राहियों को आवास देने का निवेदन किया, तो नोडल अधिकारियों ने जल्द ही सुधार करने की बात कही और जल्द ही जिले की स्वीकृति आवास हितग्राहियों को मिल जायेगा।
जल संकट समाधान के लिए ठोस पहल - जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तिवारी ने बैठक में जल संकट पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि जिन गांवों में पानी की गंभीर समस्या है, वहां बोरवेल एवं जल स्त्रोतों का विस्तार किया जाए। गर्मी के दौरान जिन क्षेत्रों में पेयजल की भारी कमी रहती है, वहां टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। भविष्य में पानी की स्थायी समस्या का समाधान करने के लिए जल संसाधन मंत्री से संपर्क कर नदी से जलापूर्ति परियोजना को मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जिले में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
नवीन परियोजनाओं की योजना - जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण और आपूर्ति को लेकर नए प्रोजेक्ट तैयार करें, जिससे भविष्य में गर्मी के मौसम में भी क्षेत्रवासियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
नल जल योजनाओं पर बल - जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी गांवों में नल-जल योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया। इस बैठक में जल संकट से निपटने और आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संस्कृति व्यापार मेला मे प्रथम दिन विधायक दीपेश साहू बतौर मुख्यतिथि हुए शामिल
संस्कृति व्यापार मेला मे प्रथम दिन विधायक दीपेश साहू बतौर मुख्यतिथि हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ड्रीम सनराइज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित संस्कृति व्यापार मेला का नौवां वर्ष बड़ी धूमधाम से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने फीता काटकर, मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं शिव शंकर की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विधायक साहू ने मेले की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलता है और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा सबसे पहले ड्रीम सनराइज वेलफेयर सोसायटी के समस्त 22 युवा साथियों को इस भव्य संस्कृति व्यापार मेला के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। यह मेला न केवल बेमेतरा की पहचान बन चुका है, बल्कि हमारे जिले की संस्कृति, परंपरा और व्यापार को भी सशक्त करने का माध्यम बन रहा है। जब भी मुझसे कोई पूछता है कि बेमेतरा में घूमने और देखने लायक क्या है, तो मैं बड़े गर्व से कहता हूँ कि संस्कृति व्यापार मेला ही बेमेतरा का वह आयोजन है जो देखने और अनुभव करने योग्य है। यहाँ न केवल व्यापार होता है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी जीवंत हो उठती है। यह मेला खरीदारी, मनोरंजन और सीखने का अद्भुत संगम है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस आयोजन में मैं एक समय सहयोगी और आयोजक के रूप में शामिल होता था, आज उसी आयोजन में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत ही भावुक और गर्व का क्षण है। जहाँ संस्कृति और व्यापार दोनों साथ हो, वहाँ समृद्धि और विकास अवश्य होते हैं। हमारे बेमेतरा के युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि वे व्यापार की बारीकियों को समझते हैं और जिले को आगे बढ़ाने में पूरी ताकत से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की आज बेमेतरा की महिला स्व-सहायता समूह की बहनें भी अपने हाथों से तैयार विभिन्न उत्पादों को इस मेले के माध्यम से लोगों तक पहुँचा रही हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि इस मंच से कई नए व्यापारी और उद्यमी भविष्य में उभरकर सामने आएँगे और बेमेतरा का नाम रोशन करेंगे। मेले में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा से इस आयोजन को और भी जीवंत बना दिया है। मुझे गर्व है कि हम सभी मिलकर इस आयोजन को न केवल बेमेतरा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना चुके हैं। इस मेले में व्यापार और मनोरंजन दोनों का समावेश है और यहाँ से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसके साथ ही मैं बेमेतरा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी पार्षदों को भी बधाई देना चाहता हूँ, जो जनसेवा में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और बेमेतरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
मैं यह भी कहना चाहता हूँ कि बेमेतरा के विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में हम बेमेतरा को भिलाई, दुर्ग और रायपुर जैसे विकसित शहरों की कतार में खड़ा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं, ताकि लोग बेमेतरा को भी एक समृद्ध और आकर्षक शहर के रूप में जानें और यहाँ घूमने आएँ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद पंचू साहू, विकास तंबोली, गौरव साहू, चांदनी रोशन दत्ता, नीतू कोठारी, राजेश दीवान, सुरेश पटेल, राजू देवांगन, केशव साहू, ओमकार साहू, कमलेश साहू, प्रीति यदु सरपंच सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संयोजक जगजीत सिंह, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष गोविन्द साहू, सचिव धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष विष्णु साहू, संयुक्त सचिव अमित यादव, कोर कमेटी से फनी राव, राजीव भुवाल, दारा अग्रवाल, बंटी पटेल कमल साहू, साहिल रिजवी, रामकुमार टंडन, अभिनव राजपूत, तेजस सिंह ,सुकन्या राजपूत, रेणुका अग्रवाल नीलम साहू, भावना टंडन भाग्यश्री पोल, वर्षा चौबे, रंजना तंबोली, ममता गुरुपंच ने भी महती भूमिका निभाई अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...