देवादा कर्मा जयंती में योगेश तिवारी ने साहू समाज के साथ मिलकर दिया समाज उत्थान का संदेश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कर्मा माता की जयंती पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनायी गई। बेमेतरा जिले के ग्राम देवादा में भी स्थानीे साहू समाज ने कर्मा जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया, जिसमें भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्यजन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साहू समाज ने योगेश तिवारी का भव्य स्वागत करते हुए समाज के उत्थान और विकास हेतु उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि योगेश तिवारी हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए तत्पर रहते हैं और उनकी उपस्थिति से कर्मा जयंती का आयोजन और भी भव्य और प्रेरणादायी बन गया। इस भव्य आयोजन में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करायी, जिनमें साहू समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, उपाध्यक्ष चूरावन साहू, कोषाध्यक्ष विजेराम साहू, जीवनलाल साहू, लालूराम साहू, मोहन साहू, जगेश साहू सहित साहू समाज के अन्य गणमान्यजन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समाज से अपील - भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कार्यक्रम में साहू समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, व्यापार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए साहू समाज से सहयोग की अपील की।
माता कर्मा के आदर्श - कर्मा माता के आदर्शों की बात करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं। उनका जीवन परिश्रम, सत्य और सेवा के मार्ग को दर्शाता है। उन्होंने बेमेतरा के युवाओं को कर्मठता और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करें।