बुधवार, 26 मार्च 2025

सड़क पर अनुशासन और दुर्घटनाओं में कमी लाने, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही - रामकृष्ण साहू

सड़क पर अनुशासन और दुर्घटनाओं में कमी लाने, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही - रामकृष्ण साहू 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने सड़क सुरक्षा पर प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर दिये सख्त हिदायत व दिशा निर्देश 

मालवाहक वाहनों में सवारी पर वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने दिये निर्देश 

मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने पर चालको का लाइसेंस निरस्तीकरण के निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें दुर्घटनाओं को कम करने, ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य उपाय शामिल थे। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने से बडी दुर्घटना होने की हमेशा संभावना बनी रहती है, इसलिए मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने पर वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने एवं चालको का लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। साथ ही कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए चौक-चौराहो, हॉट/बाजारो में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें सड़क सुरक्षा, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन और नशे में गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दिया जाएगा। 
              उन्होंने यातायात सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क पर अनुशासन बना रहे और दुर्घटनाओं में कमी आ सके। साथ ही अंजोर रथ के माध्यम से यातायात जागरूकता हेतु जन चौपाल लगाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, डीएसबी प्रभारी प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह क्षत्री शामिल रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...