वाहनों के रख रखाव पर ध्यान देने एमटीओं को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस जवानों का जनरल परेड
जनरल परेड़ में थाना/चौकी प्रभारियों को स्वत: ही उपस्थित रहने दिये निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने शुक्रवार को रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ की सलामी ली और निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होने कहा कि परेड अनुशासन सिखाता है तथा जिले के थाना/चौकी व रक्षित केन्द्र एवं अन्य शाखा को आबंटित शासकीय वाहनों एवं ड्रायवर टूल कीट का निरीक्षण किया और वाहनो के रख रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परेड में थाना/चौकी प्रभारियों को स्वत: ही उपस्थित रहने निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित कर भविष्य में निरंतर सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही प्रति-दिन अपने कार्य के अनुसार अपने दैनिक दिनचर्या से समय निकाल कर खेल, योगा, व्यायाम एवं अन्य एक्टिविटी करने को कहा। पुलिस जवानों को हमेशा खुश रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। जनरल परेड़ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक बल्लु राम सोरी, डीएल सोना, सउनि कंवल सिंह नेताम, सुरेश राजपूत, विष्णु सप्रे, एमटीओ सउनि माधव साहू एवं रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।