सोमवार, 31 मार्च 2025

अखंड रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक - कल्पना योगेश तिवारी

अखंड रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक - कल्पना योगेश तिवारी 

भालेसर, कंडरका और बेरलाकला में मानस सम्मेलन में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ग्राम भालेसर, कंडरका और बेरलाकला में आयोजित दो दिवसीय अखंड मानस गान सम्मेलन एवं रामकथा कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नवनिर्वाचित बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और भक्ति रस का आनंद लिया। संपूर्ण वातावरण रामधुन और मानस पाठ से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय माहौल बना। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि अखंड रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर हम एक मजबूत, सशक्त और संस्कारित समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही। कल्पना योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और सभी से अपील की कि वे इसी तरह अपने गांव और समाज को धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाएं। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर मानस पाठ का श्रवण किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। भव्य आयोजन में विशेष रूप से बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, सरपंच रानी प्रेमलाल साहू, उपसरपंच अनुजराम, सीताराम वर्मा, भीम साहू, देवेंद्र साहू बोरसी, अशोक पांडेय पूर्व सरपंच, दीपक निषाद भालेसर, मनोज चक्रधारी, खिलेश्वर साहू, प्रेमलाल साहू, टीडी मानिकपुरी, महेंद्र वर्मा, डेसू यादव, सतीश वर्मा, अंशु परगनिहा, डेलिया साहू, नोहर यादव, अजीत कुमार वर्मा, फेकू यदु, सरपंच राहुल यदु, उपसरपंच दशरथ साहू, अशोक शर्मा, चिंताराम निषाद, रतिराम साहू, पप्पू यदु, देवेंद्र साहू, भारत निषाद, रामाधार यादव, कुमार निषाद, घनसाय निषाद, गोपीचंद निषाद, रामू यादव, कुलेश्वर यादव, सीताराम निषाद, नंदकुमार निषाद, नोहर निषाद, राकेश यादव, सीयाराम निषाद, महेश्वर यादव, ईश्वर निषाद, डेरहाराम यादव, शंकर निषाद, दिलीप निषाद, विशेषर साहू, सरपंच श्रीमती जया मिर्झा, उपसरपंच हिरावण साहू, जोहातरीन निषाद, योगेंद्र साहू, कृष्णा साहू, देवेंद्र साहू सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...