प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिये आचार सहिता लगने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पंचायत नवागढ के मतदान केन्द्रो एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होने नगर पंचायत नवागढ के मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का अवलोकन किया और चुनाव अधिकारियों से आवश्यक सुविधाओं जैसे मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध, शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं के लिए सुविधाएं और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी कर ली जाएं और चुनाव के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पूर्व तैयारियां पुख्ता हों। मतदान केन्द्रो में तैनात किये जाने वाले बलों के मुलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखने और आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने नगर पंचायत नवागढ के स्ट्रांग रूम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर उनकी व्यवस्थाओं को जाना व स्ट्रांग रूम सुरक्षा एवं मतपेटी वितरण के दौरान लगने वाले सावधानियों के बारे में चर्चा कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही मतपेटी एवं स्ट्रांग रूम सुरक्षा, संचार उपकरण की जांच कराकर सुनिश्चित कर ले कि सभी उपकरण ठीक स्थिति में है यदि कनेक्टिवीटी में कोई समस्या हो तो अभी से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर दुरूस्त कराने, असामाजिक तत्वों तथा निगरानी बदमाशों, गुण्डों, शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध ठोस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने दिए निर्देश। इस दौरान थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सीएमओ बसंत लोनहारे, तहसीलदार विनोद बंजारे सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।