लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, बेमेतरा में महिलाओं का वर्चस्व
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2025 - आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए बेमेतरा जिले में मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिले के 10 नगरीय निकायों में कुल 75106 मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। बेमेतरा जिले के 10 नगरीय निकायों में 1 नगर पालिका और 9 नगर पंचायतें शामिल हैं। मतदाता संख्या के आधार पर नगर पालिका परिषद बेमेतरा सबसे बड़ी निकाय है, जहां कुल 27009 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 13209 पुरुष और 13800 महिला मतदाता हैं।
नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है -
नगर पालिका परिषद बेमेतरा - कुल जनसंख्या 28536, कुल मतदाता 27009 में (पुरुष 13209, महिला 13800)
नगर पंचायत दाढ़ी - कुल जनसंख्या 4980, कुल मतदाता 4155 (पुरुष 2069, महिला 2086)
नगर पंचायत नवागढ़ - कुल जनसंख्या 10541, कुल मतदाता 9606 (पुरुष 4705, महिला 4901)
नगर पंचायत साजा - कुल जनसंख्या 5257, कुल मतदाता 4858 (पुरुष 2362, महिला 2496)
नगर पंचायत देवकर - कुल जनसंख्या 6358, कुल मतदाता 5511 (पुरुष 2685, महिला 2826)
नगर पंचायत परपोड़ी - कुल जनसंख्या 3741, कुल मतदाता 3333 (पुरुष 1615, महिला 1718)
नगर पंचायत थानखम्हरिया - कुल जनसंख्या 8373, कुल मतदाता 7907 (पुरुष 3813, महिला 4094)
नगर पंचायत बेरला - कुल जनसंख्या 5165, कुल मतदाता 5122 (पुरुष 2454, महिला 2668)
नगर पंचायत कुसमी - कुल जनसंख्या 4835, कुल मतदाता 3991 (पुरुष 1892, महिला 2099)
नगर पंचायत भींभौरी - कुल जनसंख्या 4592, कुल मतदाता 3614 (पुरुष 1773, महिला 1841)
जिले की कुल नगरीय निकायों की जनसंख्या 82378 है, जिसमें 75106 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 36577 पुरुष और 38529 महिला मतदाता शामिल हैं। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि बेमेतरा जिले में महिलाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी पुरुषों से अधिक हो रही है। चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और निर्धारित तिथि पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होगा।