प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2025 - आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने थाना नवागढ परिसर में थाना नवागढ क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का बैठक लेकर आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु चुनाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं चुनाव के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करने व गांवो में बाहरी लोगों की आवाजाही, असामाजिक तत्वों व अवैध कारोबारी में लिप्त लोगो पर कड़ी नजर रखने, ग्राम कोटवारों को आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित करने तथा आर्दश आचार सहिंता के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू एवं अन्य थाना स्टाफ व थाना नवागढ क्षेत्र के ग्राम कोटवारगण उपस्थित रहें।