प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ राज्य में अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहा, जो तीन चरणो में सम्पन्न होगा। हमारे देश राज्य की राजनीतिक स्तर उथल पुथल हो गया है अभ्यर्थियों के द्वारा लाभ लेने एवं पद प्रतिष्ठा पाने के लिए समर्पित भाव एवं स्वतंत्र एवं रूप से किसी को पैसे से, तो किसी को कपडे़ से, शराब से इत्यादि अन्य प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है जो बिलकुल गलत है और जो अभ्यर्थी पैसे धन के बल पर विजयी हो जाते हैं ना कभी सत्यता ईमानदारी के साथ कार्य नहीं जो पैसे अपने चुनावी रणनीति में लगाये रहते है ना उससे हजार गुना ज्यादा पैसे सम्पत्ति अर्जन कर लेते हैं, जो हम सभी भोली भाली जनता मतदाता भाई बहन सभी को ज्ञात है। जिस दिन पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत या विधायक सासंद ही क्यों ना हो सभी जगह जिस दिन बगैर पैसा लोभ लालच के स्वतंत्र विचार मन से किसी को चयन कर वोट देकर जितायेंगे वही उत्तम होगा और गांव, शहर, नगर, राज्य के विकास पथ की नयी रूप लेगी, जो जन जन और समाज देश दुनियाँ का भला होगा।