भूपेश बघेल पहुंचे चेटवापुरी धाम, समाज को लेकर सरकार पर साधा निशाना
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान सतनामी समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल चेटवापुरी धाम पहुंचें। जहां उन्होंने बाबा गुरु घासीदास के जेस्ट पुत्र बाबा अमर दास का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान ग्रामवासियों के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में चेटवापुरी धाम पहुंच मार्ग में 29 करोड रुपए के लागत से बन रहें उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ ग्राम विकास के लिए स्वीकृत किए गए दो करोड रुपए जिससे ग्राम में सीमेंटीकरण सड़क निर्माण किया जा रहा हैैं के लिए भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सतनामी समाज के साथ बलौदा बाजार घटना के नाम से अत्याचार कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार किसी भी जाति धर्म के लोगों को आपस में सद्भावना के साथ नहीं रहने देना चाहतीं, यह भाजपा सरकार आपस में लड़ा कर अपना राज कायम रखना चाहती हैैं, जबकि सतनामी समाज का छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। सतनामी समाज सत्य पर विश्वास रखता हैैं और उसी के अनुसार आचरण करता हैं। ऐसे में यह भाजपा सरकार इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैैं और तरह तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को परेशान करने का कार्य कर रही हैं। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रदेश संभाल नहीं जा रहा हैं। राज्य की सरकार रिमोट कंट्रोल सरकार बनकर रह गई हैैं, जो दिल्ली से कंट्रोल हो रही हैं। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने भी ग्रामवासियों की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, जो चेटवापुरी के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में किसी भी प्रकार से राशि की कमी नहीं होने दी गई। आज चेटवा ग्राम में पहुंच मार्ग सुलभ बन जाने से न केवल बेरलावासियों को रायपुर बिलासपुर जाने में आसानी हो रही हैैं, बल्कि बाबा अमर दास के दर्शन करने के लिए हजारों लोग प्रतिदिन इस मार्ग से आना जाना कर रहे हैं। इस अवसर पर हर्षिता स्वामी बघेल विधायक डोंगरगढ़, राजमहल सोनवानी, विजय बघेल, अवनीश राघव, श्रीमती विद्यादेवी चतुर्वेदी सरपंच ग्राम पंचायत चेटवा, चीनी चतुर्वेदी, गिरिश देवांगन, रामनारायण सोनवानी, मनोज गायकवाड़, चंद्रशेखर सोनवानी, देवेंद्र सोनवानी, जुगल किशोर सोनवानी, रंजीत सोनवानी, शांतिबाई चेलक पंडवानी गायिका, रामकुमार दिवाकर, शिवकुमार दिवाकर, कृष्णा बंजारे, तोरण साहू, सोहन साहू, सतीश सोनवानी, जितेंद्र पाण्डेय, विजय बघेल, जगमोहन मारकंडे, आला सोनवानी पुजारी, ठाकुर राम जोशी, कूपर दास नवरंगे, नरेंद्र टंडन सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।