शासन की योजनाओं में वित्तीय संस्थाएं भी निभा रहीं अपनी जिम्मेदारी

शासन की योजनाओं में वित्तीय संस्थाएं भी निभा रहीं अपनी जिम्मेदारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पंचायत साजा में पीएम स्वनिधि, डे एनयूएलएम और पीएम विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को निकाय अंतर्गत स्थापित वित्तीय संस्थाएं भी भरपूर सहयोग कर रहें हैं। शासन की योजनाओं और वित्तीय संस्थान के आपसी सहयोग से हितग्राहियों को समय-समय पर वृत्तीय सहयोग के साथ साथ वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जाता हैं। समय समय पर वित्तीय फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से अवगत करवाया जाता हैैं और डिजिटल लेनदेन में सतर्कता रखते हुए उसका आवश्यक उपयोग किए जाने हेतु भी जागरूक किया जा रहा हैं। नगर पंचायत साजा के सीएमओ अमिताभ शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में चल रहीं सभी महत्वकांक्षी वित्तीय गतिविधि से संबंधित योजनाओं में जुड़ने से पहले ही निकाय के हितग्राहियों को प्रचार प्रसार या वित्तीय संस्थान के माध्यम से जागरुक किया जाता हैैंं, ताकि हितग्राहियों में वित्तीय फ्रॉड का भय कम हो और वो अपने व्यवसाय को बढ़ाने में अपना ध्यान केन्द्रित कर समृद्ध बनने का प्रयास जारी रखें। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से स्व सहायता समूह में जुड़े महिलाएं समूह कम दस्तावेजी कार्यवाही कर अब आसानी से बैंक लिंकेज प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही और समृद्धि की दिशा की ओर आगे बढ़ रही हैं। वित्तीय संस्थान के माध्यम से केंद्र और राज्य शासन की कई महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ निकाय की महिलाए और पुरुष बढ़ चढ़कर ले रहें। जिसमें पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा और डे एनयूएलएम हैं। व्यवसाय और आर्थिक स्थिति में सहयोग हेतु लाभान्वित हितग्राही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और वित्तीय संस्थान का आभार व्यक्त कर रहें।