पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा पहुंचे राम कथा महोत्सव कार्यक्रम में
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा शहर के किसान भवन प्रांगण में स्व. पं. प्रवीण कृष्ण शास्त्री (पिंकू महराज) के स्मृति में ब्रम्हादेव नवधा सत्संग नवयुवक समिति कुर्मीपारा एवं समस्त नगरवासी बेमेतरा द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव एवं भव्य स-स्वर मानसगान प्रतियोगिता के 29 वाँ वर्ष में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सर्व प्रथम प्रभु श्रीरामचंद्र भगवान का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही समस्त जनमानस के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के इष्ट हैं। राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का निवारण हो जाता हैं। ऐसे में ब्रह्मदेव नवधा सत्संग नवयुवक समिति कुर्मीपारा के द्वारा जो यह राम कथा महोत्सव मनाने का जो निर्णय लिया गया हैैं वह बहुत ही सराहनीय हैं। मैं समिति को आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इस पावन महोत्सव में आमंत्रित किया तथा मुझे भी राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शाकुंतला मंगत साहू, श्रीमती रश्मि मिश्रा पार्षद, श्रीमती रीता पांडेय महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष, नाथू सेन, लक्की साहू अध्यक्ष किसान समिति बेमेतरा, मनोज रजक, धनेश वर्मा, विकास चौबे, तुलसी रजक, भागवत वर्मा, फेकू वर्मा, संतोष अशोक वर्मा, राजेंद्र रजक, मुरली वर्मा, मेहतर वर्मा, उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगरवासी उपस्थित रहें।