प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - दिल्ली के हयात होटल में आयोजित "प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया" पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध समाज सेविका कल्पना योगेश तिवारी को प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। यह पुरस्कार मध्य भारत के उल्लेखनीय व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता हैं। कल्पना योगेश तिवारी ने समाजसेवा क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हैैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। उनके कार्य से प्रेरणा लेकर कई लोग आगे बढ़ रहें हैं। कल्पना योगेश तिवारी को मिला यह पुरस्कार उनके कठोर परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण हैं। समाज सेविका कल्पना योगेश तिवारी को यह अवार्ड केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के हाथों दिया गया। नई दिल्ली के फाइव स्टार होटल हयात में 8 जनवरी 2025 को इस अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन रखा गया था।
कल्पना योगेश तिवारी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खारुन नदी के तट पर स्थित ग्राम गोमची में असहाय वृद्धजनों के लिये सर्वसुविधा युक्त निर्मित 200 बिस्तरों वाले मां आनंद वृद्धाश्रम की ट्रस्टी हैं। 35 एकड़ भूमि पर बने इस विशालकाय मां आनंद वृद्धाश्रम में पूजा करने के लिए मन्दिर, खाने के लिए बड़ा कैंटिन एवं दस बिस्तरों का एक अस्पताल भी हैं। देश के अलग अलग जगहों से आए हुए वृद्धजन यहां अभी रह रहें हैं, जिनकी सेवा का दायित्व कल्पना योगेश तिवारी ही देखती हैं।