प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत आज 13 जनवरी को थाना परपोडी स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि मनीष वर्मा निवासी पथर्रीखुर्द का अवैध रूप से बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा को अपने घर पथर्रीखुर्द में लाकर रखा हुआ हैं, मुखबिर सूचना के अधार पर थाना स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर पहुचकर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 01 किलो 980 ग्राम कीमती करीबन 29000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी मनीष वर्मा पिता रामबिलास वर्मा उम्र 26 साल साकिन पथरीखुर्द थाना परपोडी जिला बेमेतरा के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यावाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक डिग्री लाल सोना, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे, आरक्षक पुरूषोत्तम कुम्भकार, ओंकार, मुकेश पाल, रवि चंद्रवंशी, पीयुष सिंह, सौरभ सिंह, नुरेश वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।