बेरला पुलिस ने तीन फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

बेरला पुलिस ने तीन फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत थाना बेरला स्टाफ द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 561/2013, अपराध क्रमांक 73/2023 धारा 294, 506 बी, 323, 34 भादवि के मामले में फरार चल रहें दो स्थायी वारंटी देवकुमार ऊर्फ सोनू साहू पिता घनाराम साहू उम्र 20 साल साकिन कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा, चंद्रशेखर देवांगन पिता रामकुमार देवांगन उम्र 21 साल साकिन कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1372/2018, अपराध क्रमांक 258/2018 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहें एक स्थायी वारंटी मन्नू पारधी पिता कुमारू पारधी उम्र 29 साल साकिन घटिया खुर्द थाना नंदनी जिला दुर्ग उक्त तीनों वारंटियो को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को आज 23.01.2025 को न्यायालय में पेश किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, नोहर यादव, आरक्षक राजेन्द्र बसोर, महेश जांगडे, प्रीतेश महिलांग एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।