वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2025 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला पुलिस बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2025 के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 22 जनवरी को यातायात कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना था।
                      इस शिविर का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भारतीय पुलिस सेवा), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा एवं डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में किया गया। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव और उनके टीम ने शासकीय जिला चिकित्सालय बेमेतरा के चिकित्सकों के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाया। 
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. पवन कुमार वर्मा (चिकित्सा अधिकारी), श्रीमती दीपा शर्मा (नेत्र सहायक अधिकारी), योगेंद्र कुमार निराला (लैब अटेंडेंट) और रामचरण साहू (वाहन चालक) उपस्थित थे। इस शिविर में कुल 40 वाहन चालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिन चालकों में नेत्रदोष पाया गया, उन्हें उचित इलाज कराने और चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई।
               इस अवसर पर यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, सउनि भलेतिनुस पन्ना, डॉ. पवन कुमार वर्मा, श्रीमती दीपा शर्मा, प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर, आरक्षक राजेश साहू सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह आयोजन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सकें।