कोतवाली पुलिस ने 960 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 960 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 22.01.2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि वार्ड नं. 18 बाजार पारा बेमेतरा में एक व्यक्ति अपने घर परछी सामने अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु रखा हैं की मुखबिर सूचना के अधार पर थाना स्टाफ व गवाहों के साथ मौके पर पहुचकर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी सुरज डग्गर पिता स्व. गप्पू डग्गर उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 18 बाजार पारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 960 ग्राम कीमती करीबन 11500 रूपये व नगदी रकम 100 रूपये, कुल जुमला 11600 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यावाही की गई हैैं। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि दीनानाथ सिन्हा, यागेश्वर देशमुख, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, आरक्षक नूरेश कुमार वर्मा, संजय पाटिल, मोती जायसवाल, पीलाराम साहू, राजेन्द्र जायसवाल, शिव कुमार सेन एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।