बाबा घासीदास जयंती बारगांव में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा के ग्राम बारगांव में आयोजित बाबा घासीदास जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। जहां उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की 268 जयंती के अवसर पर सतनामी समाज के द्वारा जयंती का जो आयोजन किया गया हैैं वह बहुत ही सराहनीय हैं। बाबा गुरु घासीदास ने हमें जीवन जीने का तरीका सिखाया हैं, मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया हैं। आज उनके जयंती के शुभ अवसर पर पंथी के माध्यम से हमें न केवल जीवन जीने को उत्साहित करती हैैं बल्कि जीवन में ऊर्जा का संचार भी करती हैं। बाबा गुरु घासीदास के संदेश सभी जन समुदाय के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, अगर मनुष्य उनके बताएं मार्गों पर चले तो जीवन रूपी नईया बहुत आराम से पार लग जाएगी। मैं इस जयंती में पधारे हुए सभी लोगों का स्वागत करता हूं तथा अपनी ओर से इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इस अवसर पर विजय पारख, सच्चिदानंद मिश्रा, रजत मिश्रा, विपिन शर्मा, इंदरचंद जैन, तखत राम साहू, शुभम वर्मा, श्रीमती धनेश्वरी चंदेल सरपंच ग्राम पंचायत बारगांव, बल्लूराम साहू, पुनीत साहू, मेघनाथ यादव, अमर दास चंदेल, मंसूर बेग, अश्वनी चंदेल, रवि यादव, गेंदराम कुर्रे, नोहर कुर्रे, अभय राम कुर्रे, दिलीप चंदेल, बलराम चंदेल, जोहन लाल कुर्रे सहित पंथी पार्टी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।