मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान - ईश्वर साहू

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान - ईश्वर साहू 

70 जोड़ों को विधायक ईश्वर साहू ने दी नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की बधाई 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना धमधा अहिवारा जिला दुर्ग द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया। जिसमें साजा विधायक ईश्वर साहू आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में 70 जोड़ी नव दंपत्तियों को उपहार और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर शादी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना धमधा अहिवारा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 70 जोड़ों की पारम्परिक रीति रिवाज से शादी सम्पन्न कराई गई। 
विधायक ईश्वर साहू ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान हैं। बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो, इसके लिए शासन द्वारा 35 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया जाता हैं। योजना के तहत सभी रीती रिवाजों और परम्परा का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराया जाता हैं। इस योजना से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिलती हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के माता पिता को अपने बेटियों के शादी की चिंता सदैव बनी रहती थी। बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेने या संपत्ति बेचने तक की नौबत आ जाती थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की तत्कालीन सरकार ने इस पीड़ा को समझा और उसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई, जिसका लाभ आज तक उन गरीब परिवार की बेटियों को मिल रहा हैं। इस दौरान राज महंत डोमन लाल कोर्सेवाडा विधायक अहिवारा, रविशंकर सिंह, नटवरलाल ताम्रकार, सतीष साहू, अजय परम भक्त, संतोष यदु, लोकेन्द्र भट्ट, रामजी निर्मलकर, लिमन साहू, अमिता बंजारे, अनुज साहू, समारू पटेल उमेश मिश्रा, विद्यानंद कुशवाहा, राजा शर्मा, अरुण बंजारे, अनंत आम्रकार, इंद्रभान पाटिल, शिव शंकर कश्यप, विनोद गंधर्व, इंद्रजीत, दिलीप गुप्ता, बलदेव पाल, रमन यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, महिला बाल विकास के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित आसपास के क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।