छत्तीसगढ़ स्तरीय एक दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा के ग्राम देवादा में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय एक दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता 2025 के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने खेल का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कब्बड्डी प्रतियोगिता न केवल एक खेल हैं, बल्कि आपस में प्रेम व्यवहार तथा सौहार्द उत्पन्न करने वाला एक खेल भी हैं। जहां खिलाड़ी अपने खेल से न केवल अपनी टीम भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी आगे करते हैं। खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं, खेल के माध्यम से हम अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखते हैं, साथ ही साथ इससे आपसी प्रेम भावना एवं सद्भाव भी बढ़ता हैं। खेल न केवल लोगों को आकर्षित करता हैैं, बल्कि इस खेल के माध्यम से लोग आपस में एक दूसरे से जोड़ते हैं। मैं न्यू स्टार कब्बड्डी क्लब के आयोजकों को इस खेल के आयोजन के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं तथा धन्यवाद देता हूं जो उन्होंने इस कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया। इस अवसर पर टिकेंद्र परगनिया, श्रीमती सत्यभामा परगनिहा, शुभम वर्मा, श्रीमती द्रौपदी साहू सरपंच ग्राम पंचायत देवदा, उमाकांत परगनिहा, गगन परगनिहा, चेतन बंजारे, साकेत साहू, जितेंद्र पाल, अजय निषाद, ओमप्रकाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत सुरहोली, प्रियांशु परगनिहा, चंद्र कुमार परगनिहा, लालूराम साहू, यशवंत वर्मा, राजाराम साहू, सनत साहू, घनश्याम यादव, राजकुमार बंजारे, ठाकुर राम साहू, नीलकंठ निषाद, सूर्यकांत परगनिहा, कमलेश पाल, जितेश्वर परगनिहा, दिलीप निर्मलकर इत्यादि उपस्थित रहें।