छत्तीसगढ़ की हमारी सांस्कृतिक विरासत का पर्व हैं छेरछेरा - आशीष छाबड़ा

छत्तीसगढ़ की हमारी सांस्कृतिक विरासत का पर्व हैं छेरछेरा - आशीष छाबड़ा 

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए छेरछेरा पुन्नी मेला कार्यक्रम में 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत बेरला ब्लॉक के ग्राम कंड़रका में छेर-छेरा पुन्नी मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम कंडरका में अपने विधायक कार्यकाल के दौरान स्वीकृत किए गए ज्योति कक्ष लागत राशि 3 लाख रुपए निर्माण कार्य के लोकार्पण समारोह में मुख्य रूप में सम्मिलित हुये। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि छेरछेरा का यह पर्व छत्तीसगढ़ की हमारी सांस्कृतिक विरासत का पर्व हैं। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार सभी ओर मनाया जाता हैं। छत्तीसगढ़ में इस दिन लोग छेरछेरा मांगने वाले को दान में रुपए, धान एवं चावल का दान करते हैं। यह एक पारंपरिक उत्सव हैैं, जो पूर्णिमा की रात को मनाया जाता हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में लोग गांव में घर-घर जाकर लोगों से भंडार में रखे गए ताजा चावल को मांगते हैं। आपसी सौहार्दता का यह पर्व छत्तीसगढ़ में समृद्धि का प्रतीक हैं। पूर्व विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा नवनिर्मित ज्योति कक्षा को आम जनता को समर्पित किया। इस शुभ अवसर पर सिद्ध पीठ माँ सत्ती एवं श्री सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, श्रीमती यशोदा गोपीचंद निषाद सरपंच ग्राम पंचायत कंडरका, चंदू यादव, मनोज निषाद, विनोद परगनिहा, सूर्यकांत परगनिहा, सपन शर्मा, रोहित शर्मा, खेलन यादव, डम्पी महाराज, दयाराम यादव, रवि साहू, अर्पित परगनिहा, अशोक शर्मा, डेरहा यादव, बनाऊं निषाद, रामाधार यादव, भुवन लाल निषाद, राहुल यादव, राम गोपाल निषाद, दिलीप निषाद, भोलाराम निषाद, कुमार निषाद, आत्माराम निषाद, जनार्दन निषाद सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें।