प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवागांव (खु) में नवधा रामायण समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सर्व प्रथम प्रभु श्रीरामचंद्र भगवान का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही समस्त जनमानस के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के इष्ट हैं। राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का निवारण हो जाता हैं। ऐसे में समिति के द्वारा इस श्री राम कथा महोत्सव मनाने का जो निर्णय लिया गया हैैं वह बहुत ही सराहनीय हैं। मैं समिति को आभार करता हूं जिन्होंने मुझे इस पावन महोत्सव में आमंत्रित किया तथा मुझे भी श्रीराम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर निलेश वैष्णव सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव (खु), खेलावन ध्रुव सरपंच ग्राम पेंड्री, धनीराम साहू, बिरझू यदु, रामविशाल चौहान, श्यामलाल चतुर्वेदी, मनहरण साहू, नंदकुमार साहू, दाऊवा यादव, खेदूराम साहू, भागवत साहू, सोमनाथ साहू, घनश्याम साहू, लाला साहू, किशन साहू, रामजी यदु, प्रेमदास मानिकपुरी, रामकिशुन साहू, दयाराम साहू, पूनाराम साहू, पुरन साहू, ओमकार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।