कोतवाली एवं सायबर सेल दो आरोपियों के कब्जे से 149 पौवा शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन किए जप्त

कोतवाली एवं सायबर सेल दो आरोपियों के कब्जे से 149 पौवा शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन किए जप्त

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 22.01.2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति स्कुटी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते बहेरा कुसमी की ओर जा रहा हैं की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं सायबर सेल स्टाफ गवाहों के साथ मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों संजय बंजारे पिता रवि बंजारे उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं. 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा एवं रवेन्द्र कुमार घृतलहरे पिता स्व .मोहना घृतलहरे उम्र 27 साल साकिन रांका थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 149 पौवा अंग्रेजी गोवा/देशी मसाला शराब किमती करीबन 17390 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी वाहन किमती करीबन 40000 रूपये, कुल जुमला कीमती 57390 रूपये के साथ पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि यागेश्वर देशमुख, दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, पवन सिंह, आरक्षक नूरेश कुमार वर्मा, मोती जायसवाल, पीलाराम साहू, संजय पाटिल, महेश दिवाकर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।