एसपी रामकृष्ण साहू ने अधिकारियों, प्रभारीयों व आपरेटरों ली बैठक

एसपी रामकृष्ण साहू ने अधिकारियों, प्रभारीयों व आपरेटरों ली बैठक 

आपरेशन मुस्कान पर कार्यवाही करने दिया जोर 
    
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में जिलें के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी व सीसीटीएनएस आपरेटरों (cctns opretro) की बैठक ली गई। जिसमें थाना/चौकी में पंजीबद्ध बच्चों से संबंधित अपराधों की जानकारी लेकर बच्चों से संबंधित अपराधों, गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के दस्तयाब हेतु “आपरेशन मुस्कान” के तहत अभियान चलाकर पता तलाश कर यथाशीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों से संबंधित अपराधो में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, रक्षित निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, यातायात प्रभारी प्रवासी यादव, एसपी रीडर विष्णु सप्रे, डीएसबी प्रभारी प्रधान आरक्षक एश्वर्य क्षत्री, राजीव शर्मा, आरक्षक मनीष देवांगन, थाना के सीसीटीएनएस आपरेटरों सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।