बेमेतरा विधानसभा अन्तर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10.40 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

बेमेतरा विधानसभा अन्तर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10.40 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा बेमेतरा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 10.40 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। दिपेश साहू विधायक बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी हैं। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बेमेतरा के ग्राम जेवरी में बाजार चौक से रेवा साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये व आनंद किराना दुकान से लेकर बसंत उत्तरा दिवाकर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कंक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।