साजा के जिवांश पटेल ने दिखाई भोपाल में हस्तकला का हुनर

साजा के जिवांश पटेल ने दिखाई भोपाल में हस्तकला का हुनर
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - शिक्षा के साथ संस्कृति को जोड़ने वाली देश की सर्वोच्च संस्था सांस्कृतिक स्रोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली द्वारा विगत दिनों भोपाल स्थित राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय श्यामला हिल्स भोपाल में 10 से 14 वर्ष के सांस्कृतिक प्रतिभावान बच्चों के लिए राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज परीक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें नगर पंचायत साजा के डीपीएस स्कूल के छात्र जिवांश पटेल ने हस्तकला विधा में अपनी हुनर का परिचय दिया। जनजाति शोधार्थी एवं प्रधान पाठक राम कुमार वर्मा भिलाई अपने समुदाय विस्तार सेवा के अंतर्गत मार्गदर्शन देकर व शाला की डायरेक्टर सरिता तिवारी की प्रेरणा से छात्र जीवांश ने विगत दिनों से हस्तकला को गुरु के मार्गदर्शन में सिखते हुए विषय वस्तु के साथ जोड़ने और कक्षाओं की सज्जा में सक्रियता से योगदान किया हैं। इसकी प्रारंभिक चयन परीक्षा हेतु उनकी प्रतिभा को देखते हुए भोपाल आमंत्रित किया गया था। जहां देशभर के अन्य बच्चों ने अपने गायन, वादन, नृत्य, हस्तकला, चित्रकला रंगोली कला आदि का प्रदर्शन किया। वही जिवांश ने हस्तकला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया हैं। इस छात्रवृत्ति योजना में चयनित होने पर विद्यार्थियों को 10 वर्ष तक केंद्र स्तर से विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है‌ैं। वहीं गुरु-शिष्य परंपरा को बढ़ाने के लिए गुरुवृत्ति प्रदान की जाती हैं। इसमें भाग लेने के लिए शिक्षिका पद्मिनी सिन्हा, हेमीन वर्मा प्रधान पाठिका, चंचल वर्मा, निन्नी वर्मा, धनंजय राजपूत, अतुल तिवारी, चूड़ामणि कुर्रे, पूजा जोशी, ललिता पटेल, दीपा साहू, पिता महेंद्र पटेल, माता आशा पटेल, नाना पोषण पटेल, नानी सरस्वती पटेल ने जिवांश‌ पटेल को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।