राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंधी दिये आवश्यक निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 को लेकर जिलें के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारी की बैठक की गई। जिसमें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 के दौरान रंगोली, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, लर्निग लायसेंस कैंप, वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही अंजोर रथ के माध्यम से यातायात जागरूकता हेतु जन चौपाल लगाकर आम जन मानस को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, रक्षित निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, यातायात प्रभारी प्रवासी यादव, एसपी रीडर विष्णु सप्रे, डीएसबी प्रभारी प्रधान आरक्षक एश्वर्य क्षत्री, राजीव शर्मा, आरक्षक मनीष देवांगन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।