प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना बेमेतरा स्टाफ द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 11579/2019, 12541/2021 धारा 138 NIA एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी मोहन साहू पिता स्वर्गीय कृपा राम साहू उम्र 40 साल ग्राम बाबा मोहतरा थाना व जिला बेमेतरा, देवलाल साहू पिता केजू राम साहू ग्राम खिलोरा थाना व जिला बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल साहू, छन्नू लाल ध्रुव, प्रधान आर. हेमंत साहू, रघुराज यदु, आरक्षक शिवकुमार सेन एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025
सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत फरार दो स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत फरार दो स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा में नगरीय निकाय चुनाव कार्यलय का किया उद्घाटन
विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा में नगरीय निकाय चुनाव कार्यलय का किया उद्घाटन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी विजय सिन्हा ने 21 वार्डो में कमल खिलाने की अपील
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा में नगर पालिका चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतन टॉकीज के ऊपर फ्लोर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक दीपेश साहू ने फीता काटकर किया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी विजय सिन्हा ने पुरे कार्यकर्त्ता साथियों से पुरे के पुरे 21 वार्डो में शेष 9 दिनों में निस्वार्थ भाव से कड़ी से कड़ी परिश्रम कर कमल खिलाने की अपील किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने घोटाला के अलावा कुछ नहीं किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रतिदिन सफलता के नित आयाम स्थापित कर रहे हैं। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना हो या किसानों को 3100 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बीजेपी नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। मोदी सरकार गांव, गरीब, युवा सभी को साथ लेकर विकसित भारत की संकल्प की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिन्हा सहित सहित सभी 21 वार्डों में पार्षदों के सीट पर चुनाव जीतेगी। साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से 21 वार्डो में भाजपा की कमल खिलाने की अपील किया। श्री साहू ने कहा कि यह चुनाव केवल बेमेतरा नगर पालिका की चुनाव नहीं है अपितु ये चुनाव विकसित बेमेतरा का चुनाव है जहां पहली बार होगा जब केंद्र में भाजपा, राज्य में भाजपा, जिले के तीनो विधानसभा में भाजपा और अब नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है। इसलिए आप सभी कार्यकर्त्ता शेष 9 दिनों में जी जान लगाकर कड़ी परिश्रम और लगन के साथ जोर सोर से चुनाव प्रचार कर पुरे 21 वार्डो में कमल का फूल खिलाने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि आप नगर पालिका में भाजपा का कमल खिलाकर दिखाइए, बाकि विकाश करना हमारा काम है। पांच सालो में बेमेतरा का ऐसे विकाश करेंगे जैसे 50 सालो से बेमेतरा का वैसे विकाश नहीं हुआ होगा, ऐसे विकाश करके दिखाएंगे। आने वाला पांच साल में बेमेतरा नगर सबसे सुन्दर विकसित नगर होगा, जहां हर प्रकार की सुयवस्थित सड़क, बिजली, पानी, गार्डन, विधुित व्यवस्था व्यवस्था, शिक्षा और खेल के लिए अच्छा व्यवस्था होगा। हर प्रकार की सुविधा इन पांच सालो आप अभी नगर वाशियो को देखने को मिलेगा। श्री साहू ने कहा हम सबसे ज्यादा खेल को लेकर चिंतित है हमने सरकार से मांग किये है। वैसे ही एजुकेशन के क्षेत्र में बेमेतरा जिले इन पांच सालो में ऐसे काम करेंगे की जिसकी चर्चा पुरे प्रदेश में होंगी। उद्घाटन समारोह में अजय साहू भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री अवधेश सिँह चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजेंद्र शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, विजय सिन्हा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी, भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी, होरीलाल सिन्हा, ललिता साहू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, हर्षवर्धन तिवारी, राजू देवांगन, पंचू साहू, धर्मेंद्र साहू, रेवा राम निषाद, रामा नन्द त्रिपाठी, राकेश मोहन शर्मा, अनिल रजक, सावित्री रजक, पिंकी गुप्ता, मीनू पटेल, संचालक नीलू राजपूत दोहइ वर्मा सहित समस्त पार्षद प्रत्यासी, जिला के पदाधिकारी व कार्यकारिणी, वरिष्ठ, महिला एवं युवा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कंडरका पुलिस ने कोचिया से 11 पौवा देशी मशाला शराब किया जप्त
कंडरका पुलिस ने कोचिया से 11 पौवा देशी मशाला शराब किया जप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत 29.01.2025 को पुलिस चौकी कंडरका को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भिंभौरी का कौशल कुमार साहू नामक व्यक्ति ग्राम भिंभौरी के स्कुल के पीछे सडक किनारे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ गवाहों के साथ मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर चौकी कंडरका थाना बेरला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी कौशल कुमार साहू पिता स्वं. शरद साहू उम्र 40 साल साकिन भिंभौरी के कब्जे से 11 पौवा देशी शराब किमती करीबन 1210 रूपये एवं बिक्री रकम 550 रूपये, कुल जुमला कीमती 1760 रूपये के साथ पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, सउनि तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक पोषण साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।
01 फरवरी को अवकाश घोषित नहीं
01 फरवरी को अवकाश घोषित नहीं
नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से रहेगी जारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - त्रिस्तरीय पंचायतों और नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2025 के लिए समय-सारणी (कार्यक्रम) जारी की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग अधिसूचना जारी कर बताया हैं कि 01 फरवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इसलिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया इसी दिन सुचारू रूप से सम्पन्न की जाएगी। इसी परिपेक्ष्य मे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार अपने नामांकन पत्र जमा करें और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 - ईवीएम से होगा मतदान
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 - ईवीएम से होगा मतदान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार जिले मे नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष के चुनाव में मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का प्रयोग कर अपने मतदान का अधिकार सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम से मतदान की व्यवस्था की गई है।
अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया - मतदाता सबसे पहले अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। ईवीएम पर सफेद रंग के लेबल में सभी प्रत्याशियों के नाम होंगे। मतदाता को अपनी पसंद के अभ्यर्थी के नाम के सामने स्थित बटन को दबाना होगा। बटन दबाते ही एक छोटी बीप की आवाज सुनाई देगी, जो इस बात की पुष्टि करेगी कि आपका वोट सफलतापूर्वक दर्ज हो गया है।
पार्षद पद के लिए मतदान प्रक्रिया - इसके बाद मतदाता को पार्षद पद के लिए मतदान करना होगा। मतदाता को अपनी पसंद के पार्षद के नाम के सामने स्थित बटन को दबाना होगा। बटन दबाने पर एक लंबी बीप की आवाज आएगी, जो यह सुनिश्चित करेगी कि मतदान सफलतापूर्वक हो गया है। इस बीप के साथ ही आपका मतदान पूर्ण हो जाएगा।
ईवीएम का महत्व और पारदर्शिता - ईवीएम का उपयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए किया जा रहा है। ईवीएम के माध्यम से मतदान में गड़बड़ियों की संभावना न के बराबर होती है, साथ ही मतों की गिनती में भी अधिक पारदर्शिता रहती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
प्रेक्षक बाजपेयी ने किया प्रशिक्षण कक्ष एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण
प्रेक्षक बाजपेयी ने किया प्रशिक्षण कक्ष एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बेमेतरा जिले में आई.एफ.एस. अधिकारी अमिताभ बाजपेयी को निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के तहत श्री बाजपेयी ने बीते दिवस शाम 5 बजे जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या शाला में चल रहे निर्वाचन प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया, जहाँ अधिकारी एवं कर्मचारी मतदान से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे, इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा भी साथ थे। प्रेक्षक बाजपेयी ने प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण सामग्री और प्रक्रिया की समीक्षा की, जिससे सुनिश्चित हो सके कि सभी निर्वाचन कर्मी मतदान प्रक्रिया, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के उपयोग और आदर्श आचार संहिता से भली-भांति अवगत हों। बाजपेयी ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी चुनावी कार्यों के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित और तैयार हों।
प्रशिक्षण कक्ष के निरीक्षण के बाद प्रेक्षक बाजपेयी ने जिले के मतदान केंद्रों का दौरा भी किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का अवलोकन किया और चुनाव अधिकारियों से आवश्यक सुविधाओं जैसे मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध, शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं के लिए सुविधाएं, और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी कर ली जाएं और चुनाव के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पूर्व तैयारियां पुख्ता हों।
मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुगमता पर जोर - प्रेक्षक बाजपेयी ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया का सुचारू संचालन लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और इसके लिए सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपना कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। साथ ही, उन्होंने मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके और लोग निर्भीक होकर मतदान कर सकें। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।
कल्पना योगेश तिवारी ने जिपं क्षेत्र क्रमांक 14 से लिया नामांकन पत्र
कल्पना योगेश तिवारी ने जिपं क्षेत्र क्रमांक 14 से लिया नामांकन पत्र
क्षेत्र की जनता का सेवा का दिया आश्वासन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला पंचायत कार्यालय से शुक्रवार को कल्पना योगेश तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ने जिला पंचायत नं 14 बेरलाकला से नांमकन फार्म लिया। इस दौरान उनके समर्थको की भीड़ लगी रही। नामाकंन फार्म लेकर कल्पना योगेश तिवारी ने कहा मेरे पति योगेश तिवारी बेमेतरा, बेरला क्षेत्र में हमेशा जन सरोकार के कार्यों में लगे रहे व क्षेत्र के विकास में जुटे रहे। उनके जन सेवा से प्रभावित होकर व उनसे प्रेरणा लेकर अब हम दोनों मिलकर गांव की समस्याओं को दुर कर विकास योजनाओं का पंचायत स्तर पर पंहुचाकर आमजन की सेवा करेंगे। ऐसे भी मैं पिछले तीन चार सालों से समाजसेवी के रुप में कार्य कर रही हुं और पिछले आठ महीनों से मां गोदावरी सेवा आंनद आश्रम में माता पिता समान बुजुर्गों की सेवा कर कर रही हु। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने आशीर्वाद दिया और भरोसा जताते हुए बेरलाकला क्षेत्र क्रमांक 14 से प्रत्याशी अधिकृत किया है, इसके लिए पार्टी की आभारी हूं। नामाकंन फार्म लेने पीयूष शर्मा, वेद सिंह, सागर यादव, अमन शर्मा, नंदु गुप्ता, नंदु राठी, ओम शर्मा, मृत्युंजय, राहुल साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आशीष छाबड़ा बने बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष
आशीष छाबड़ा बने बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से की गई है। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 से 2018 तक आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में ही बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा सीटों को कांग्रेस ने वर्ष 2018 के चुनाव में जीता था, जिसमें स्वयं आशीष छाबड़ा भी बेमेतरा से विधायक निर्वाचित हुए थे। आशीष छाबड़ा ने विधायक बनकर भी बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, हमेशा से संगठन को सर्वोपरि मानने वाले तथा युवा नेतृत्व रहे आशीष छाबड़ा पूर्व में बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष सहित छात्र संघ अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर भी कार्य करने का उन्हें अनुभव है, जिसका लाभ कांग्रेस कमेटी को मिलेगा, इसकी पूर्ण संभावना है। युवा नेतृत्व को कमान सौंप जाने से बेमेतरा जिले के युवाओं में एक नई स्फूर्ति जगी है।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बेमेतरा जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश नेतृत्व ने चर्चा की थी, जिसमें आशीष छाबड़ा का नाम जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक राय बनी थी। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशीष छाबड़ा को बधाई दी है तथा नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशीष छाबड़ा के जिला अध्यक्ष बनने से फिर से एक बार कांग्रेस बेमेतरा जिले में बेहतर प्रदर्शन करेगी, उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस से जुड़ेंगे। आशीष छाबड़ा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं, ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस से जुड़ेंगे और लोगों में जन सेवा के प्रति उत्साह भी बनेगा। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को बधाई देने वालों में जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक दीपेश साहू ने नगर पंचायत भिंभौरी में किया चुनाव कार्यलय का उद्घाटन
विधायक दीपेश साहू ने नगर पंचायत भिंभौरी में किया चुनाव कार्यलय का उद्घाटन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले के नगर पंचायत भिंभौरी में नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन बेमेतरा विधायक दीपेश साहू व पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन की भूमिका पर चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि आप सभी को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर लेकर जाना है और भाजपा के पक्ष में वोट मांगना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य सामने रखा है, उसी के अनुरूप हम भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में विष्णुदेव साय सरकार ने मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है, जिसका लाभ जनता को सीधे मिला है। आप सभी रोज डोर टू डोर जाकर प्रचार करें। कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ प्रचार में जुट जाएं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अवधेश सिँह चंदेल, भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी, यशवंत वर्मा, पोषण वर्मा, नपं अध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप परगनिया सहित सभी पार्षद प्रत्याशी नगरवाशी मौजूद रहे।
गुरुवार, 30 जनवरी 2025
52.57 लाख से अधिक के मादक पदार्थो को किया गया विधिवत नष्टीकरण
52.57 लाख से अधिक के मादक पदार्थो को किया गया विधिवत नष्टीकरण
मादक पदार्थ गांजा बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में जलकर हुआ नष्ट
दुर्ग रेंज के बेमेतरा जिले के 25 प्रकरणों के मादक पदार्थो को किया नष्ट
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जब्त मादक पदार्थो के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान (डिस्पोजल) समिति गठित की गई थी। जिसमें 29 जनवरी 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांर्गत बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में जलाकर विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट अधिनियम में निहित प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार की गई।
नष्टीकरण कार्यवाही में मौजुद - इस नष्टीकरण कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी बेमेतरा प्रमोद कुमार, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, राजीव शर्मा एवं बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा के पदाधिकारी व बेमेतरा के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे।
25 प्रकरणों में 52.57 लाख का गांजा नष्ट - आपको बता दें कि दुर्ग रेंज के बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जप्त 25 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थो को नष्ट किया गया है। जिसमें जिला बेमेतरा के थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के 11 प्रकरणों में 425 किलो 500 ग्राम गांजा, थाना खम्हरिया के 02 प्रकरणों में 97 किलो 590 ग्राम गांजा, थाना बेरला के 05 प्रकरणों में 16 किलो 896 ग्राम गांजा, थाना साजा के 01 प्रकरण में 01 किलो 35 ग्राम गांजा, थाना दाढी 02 प्रकरणों में 05 किलो 286 ग्राम गांजा, चौकी खण्डसरा में 03 प्रकरणों में 13 किलो 907 ग्राम गांजा, चौकी मारो 01 प्रकरण में 01 किलो 832 ग्राम गांजा, कुल 25 प्रकरणों में 562 किलो 46 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 52 लाख 57 हजार 9 सौ रूपये को विधिवत जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पर्यावरण विभाग से अनुमति उपरांत बायोटेक फ्युल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में जलाकर नष्टीकरण किया गया।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने फुलदार पौधो का किया रोपण
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने फुलदार पौधो का किया रोपण
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर रक्षित निरीक्षक एवं स्टाफ के प्रयास से संवर रहा रक्षित केन्द्र परिसर स्थित ऑफिसर मेस
रक्षित केन्द्र बेमेतरा में गार्डनिंग एवं पौधा रोपण का कार्य तेज़ी से जारी, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर में स्थित ऑफिसर मेस का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस प्रयास के तहत रक्षित निरीक्षक एवं स्टाफ के सहयोग से गार्डनिंग एवं पौधा रोपण का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 29 जनवरी को एसएसपी रामकृष्ण साहू ने खुद ऑफिसर मेस के सामने खाली जगह में फुलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
प्रकृति संरक्षण की पहल - एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छता का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति संरक्षण का सबसे श्रेष्ठ कार्य है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने में सहायक होगा। इस अवसर पर बेमेतरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनोज तिर्की, बेरला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विनय कुमार, रक्षित निरीक्षक कृष्णकांत सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसपी का संदेश - एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संदेश दिया कि वे अपने-अपने परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने सजावटी पौधों और फूलों का उपयोग कर अच्छे वातावरण का निर्माण करने पर जोर दिया। इससे न केवल परिसर में आने वाले फरियादी स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण का अनुभव करेंगे, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार होगा। सजावटी पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जलवायु को नियंत्रित करते हैं और किसी भी स्थान को आकर्षक बनाते हैं। एसएसपी ने यह भी बताया कि पौधों का रोपण स्वच्छता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन है। सजावटी पौधों का न केवल सौंदर्य में योगदान होता है, बल्कि यह वातावरण को साफ-सुथरा रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और मानसिक शांति लाते हैं, जो किसी भी कार्यस्थल को अधिक उत्पादक और सकारात्मक बना सकते हैं। रक्षित निरीक्षक और स्टाफ की इस पहल की सराहना करते हुए एसएसपी श्री साहू ने बेमेतरा जिले के सभी थानों और चौकियों में इसी तरह की पहल करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस स्टेशनों के परिसर भी स्वच्छ और सुंदर बने रहें, जिससे वहाँ आने वाले लोगों के मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न हों।
नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2025 हेतु व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति
नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2025 हेतु व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत बेमेतरा जिले के लिए बसंत गुलेरी वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ (मो.नं. 9303904500) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए नितीन खण्डुजा जिला आबकारी अधिकारी बेमेतरा (मो.नं. 7000286550) को लायजनिंग ऑफिसर और दयालाल साहू आबकारी उपनिरीक्षक बेमेतरा (मो.नं. 9827489211) को सहायक लायजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कार्य सुविधा हेतु आबकारी विभाग के वाहन क. सी.जी.04 पी.डी.7729 को व्यय प्रेक्षक के लिए अधिग्रहित किया गया है। इस निर्णय से निर्वाचन प्रक्रिया में व्यय की सटीक निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
राजीव भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक
राजीव भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में त्रिस्तरी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा जिला कांग्रेस कमेटी सहित बेमेतरा जिला के सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों के बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल बंजारे एवं पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बेमेतरा जिला समन्वयक आशीष छाबड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक ली। साथ ही साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों ने इस अवसर पर अपने आवेदन भी सौपे।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता स्थानीय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की ठान ली है और लोगों का कांग्रेस पर विश्वास बना हुआ है, इसे देखते हुए हम सभी कांग्रेस जन की भी एक जिम्मेदारी है कि जनता की भावनाओं का सम्मान करें, जनता के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़े। बैठक में नेताओं ने जिला कांग्रेस महामंत्री ललित विश्वकर्मा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव हेतु कांग्रेस समर्थन चाहने वाले प्रत्याशियों से आवेदन लेने के लिए अधिकृत किया है तथा आवेदन लेने के लिए आगामी दो दिवस का समय तय किया गया है, जिसके बाद जिला समन्वय कमेटी द्वारा प्रत्याशियों को समर्थन घोषित किया जाएगा। साथ ही साथ पंचायत एवं जनपद पंचायत में जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से आवेदन करने को कहा गया है तथा उन्हें भी आगामी दो दिवस के भीतर आवेदन जमा करने हेतु कहा गया है। आज की बैठक में अब तक आए हुए आवेदनों पर समिति ने विचार किया है तथा आगामी दो दिवस में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों पर विचार करने के पश्चात कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सुनील साहू, राम बिहारी राजपूत, संतोष वर्मा, अरमान साहू, शत्रुघ्न साहू, देवेंद्र साहू, विजय बघेल, रवि रजक सहित कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
कलेक्टर रणवीर शर्मा ने मतदान कर्मियों को दिए जानकारी व आवश्यक दिशा निर्देश, बताई सावधानियां
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण, प्रक्रियाएं और उपकरणों की दी गई जानकारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान अधिकारियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या विद्यालय, शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा शासकीय बालक विद्यालय बेमेतरा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने मतदान अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदान दल के कर्मियों की भूमिका चुनाव प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण के दौरान दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से सुनने और अमल में लाने का आग्रह किया।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मतपेटी (बैलट बॉक्स) को खोलने और लॉक करने की प्रक्रिया सिखाई गई। अधिकारियों को यह बताया गया कि किस प्रकार मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से सील करना है ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदान के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या को हल करने के लिए सतर्क रहें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को मतदान प्रक्रिया के सभी आवश्यक चरणों, जैसे मतदाता सूची का सत्यापन, मतपत्र वितरण, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी को सुरक्षित करना और मतगणना प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर श्री शर्मा ने मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि वे मतदान के दौरान होने वाली समस्याओं और उनके प्रभावी समाधान पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में उपयोग होने वाले मतपेटियों को खोलने और लॉक करने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन कार्य में पूरी तन्मयता और उत्साह के साथ भाग लें। श्री शर्मा ने कहा कि मतदान अधिकारी चुनावी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, और उनकी कार्यकुशलता, निष्पक्षता और सजगता ही शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करती है।
श्री शर्मा ने बताया कि मतदान अधिकारी को मतदान प्रक्रिया का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए ताकि वे कठिन परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। इसके साथ ही वे अपने सहयोगी कर्मचारियों का भी मार्गदर्शन कर सकें। कलेक्टर ने खुद प्रशिक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण किया, प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स से सवाल पूछे और उन्हें महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंकिता गर्ग सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
ईवीएम का किया गया प्रदर्शन, निष्पक्ष निर्वाचन का दिया भरोसा
ईवीएम का किया गया प्रदर्शन, निष्पक्ष निर्वाचन का दिया भरोसा
प्रमोद गप्ता/बेमेतरा - कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में आज गुरुवार को नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का पत्रकारों के समक्ष प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने ईवीएम की कार्यप्रणाली और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।
ईवीएम से होगा अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए मतदान - कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। मतदाता को दोनों पदों के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे। पहले बटन दबाने पर हल्की वीप और दूसरे बटन दबाने पर लंबी वीप की आवाज आएगी, जो यह संकेत देगी कि मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मत डालने के बाद ईवीएम का “एंड” (END) बटन नहीं दबाना है।
ईवीएम में नहीं निकलेगी पर्ची - उन्होंने बताया कि यह ईवीएम अन्य चुनावों में इस्तेमाल होने वाली मशीन से अलग है, इसमें वोट डालने के बाद पर्ची नहीं निकलती। एक ईवीएम में अधिकतम 13 उम्मीदवारों और एक नोटा (NOTA) के लिए विकल्प है । यदि उम्मीदवारों की संख्या 13 से अधिक होती है, तो अतिरिक्त ईवीएम जोड़ी जाएगी, हालांकि वर्तमान स्थिति में इसकी आवश्यकता नहीं होगी।
निष्पक्ष चुनाव का भरोसा - कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि ईवीएम के माध्यम से पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए जाएंगे। पत्रकारों को ईवीएम के डेमोंस्ट्रेशन के दौरान मशीन के संचालन की जानकारी दी गई, ताकि वे इसे बेहतर तरीके से समझ सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।
मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण - कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन कराने और निर्वाचन संबंधी सही जानकारी जनता तक पहुँचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सुनील झा ने पत्रकारों की शंकाओं का समाधान किया और ईवीएम से मतदान प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग, जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि जिले के नगर पालिका बेमेतरा, नगर पंचायत नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, कुसमी, बेरला, भिंभौरी, परपोड़ी एवं दाढ़ी के आम निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज के अन्तर्गत समाचार पत्र, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, केबल नेटवर्क, इंटरनेट, सोशल मीडिया इत्यादि में प्रकाशित/प्रसारित होने वाले समाचार/तथ्यों की सूक्ष्मता से जाँच तथा निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार सामाग्रियों/विज्ञापन के प्रसारण पूर्व प्रमाणन हेतु जिला स्तर पर जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC) का गठन किया गया है। इसकी निगरानी हेतु मीडिया से किशोर तिवारी भी सदस्य है।
बेमेतरा जिले के नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए आईएफएस अधिकारी अमिताभ बाजपेयी प्रेक्षक नियुक्त
बेमेतरा जिले के नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए आईएफएस अधिकारी अमिताभ बाजपेयी प्रेक्षक नियुक्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के सुचारू संचालन एवं प्रेक्षण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में प्रेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में अमिताभ बाजपेयी भारतीय वन सेवा (आई.एफ.एस.) अधिकारी बैच 2007, जो वर्तमान में वन संरक्षक (कैम्पा) मुख्यालय में कार्यरत हैं, को बेमेतरा जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री बाजपेयी आगामी 30 जनवरी से जिले में प्रवास पर रहेंगे। वे निर्वाचन से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। आम नागरिक एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी श्री बाजपेयी से न्यू सर्किट हाउस बेमेतरा के कक्ष क्रमांक-02 में अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक मिल सकते हैं। इस अवधि में वे सभी से संपर्क कर शिकायतों का निवारण करेंगे।
इसके अलावा प्रेक्षक के सुचारू कार्य संपादन के लिए व्ही. एन. दुबे अनुविभागीय अधिकारी वन (मो. 9111910769) को लायजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि वन परिक्षेत्राधिकारी पुनीत राम लसेल (मो. 9009903577) को सहायक लायजनिंग ऑफिसर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बुधवार, 29 जनवरी 2025
चुनाव विज्ञापनों पर सख्त नियम - इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य
चुनाव विज्ञापनों पर सख्त नियम - इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य
पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम, एमसीएमसी समिति का गठन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगरपालिक एवं नगर पंचायतों के आम चुनावों के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने पेड न्यूज के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पेड न्यूज से आशय उन समाचारों से है, जो प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि में विज्ञापन के रूप में नहीं बल्कि एक सामान्य समाचार के रूप में प्रकाशित या प्रसारित होते हैं। ये समाचार किसी विशेष राजनैतिक दल या अभ्यर्थी के पक्ष में होते हैं, जिससे मतदाताओं का झुकाव प्रभावित हो सकता है। इसे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए बाधक माना गया है। इस समस्या से निपटने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत पेड न्यूज के मामलों को चिन्हित कर जांच करने हेतु जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (MCMC) का गठन किया गया है। यह समिति चुनावी प्रक्रिया के दौरान मीडिया में प्रसारित होने वाले सभी समाचारों की निगरानी करेगी। सामान्य निर्वाचन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टी.वी. चैनल्स, केबल नेटवर्क एवं रेडियो चैनल पर राजनीतिक विज्ञापन देने के पूर्व अनिवार्य रूप से प्रमाणीकरण कराए जाने के दिशा निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए लिखित आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राजनीतिक दलों व निर्वाचन अभ्यर्थियों को प्रिंट मिडिया मे विज्ञापनों का प्रमाणीकरण कराने के लिये निर्धारित प्रपत्र में प्रचार-प्रसार सामग्री की सॉफ्ट कॉपी मेन स्क्रिप्ट के साथ निर्वाचन के 48 घंटे पहले प्रस्तुत करनी होगी। आयोग के इस निर्देश का उल्लंघन होने पर संबंधित राजनीतिक दल अथवा उम्मीदवार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक विज्ञापनों के संवीक्षा व प्रसारण का प्रमाणीकरण प्रमाण-पत्र जारी करने के लिये जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त विज्ञापन की विषयवस्तु एवं मेन स्क्रिप्ट का भलीभाँति परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इसके प्रसारण से किसी भी व्यक्ति, धर्म, संप्रदाय, जाति या वर्ग विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषा का उपयोग तो नहीं किया गया है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि विज्ञापन के प्रसारण से आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है।
जिला स्तरीय MCMC समिति का गठन - बेमेतरा जिले में पेड न्यूज पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में MCMC समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सहायक संचालक जनसंपर्क श्री शशीरत्न परासर मोबाइल न. 6261266449 और पत्रकार श्री किशोर तिवारी (प्रतिनिधि, नई दुनिया) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात मतदान की तिथि तक मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित होने वाले समाचारों पर गहन निगरानी रखेगी। यदि कोई समाचार संदिग्ध पाया जाता है तो उसे समिति द्वारा जांचा जाएगा और पेड न्यूज प्रमाणित होने पर उसका खर्च संबंधित अभ्यर्थी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।
नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में खर्च की सीमा तय - आगामी नगरपालिक और नगर पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमा निर्धारित की है। जहां जनसंख्या 50,000 या उससे अधिक है, वहां के नगरपालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की अधिकतम खर्च सीमा 10 लाख रुपये होगी। वहीं 50,000 से कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में यह सीमा 8 लाख रुपये रहेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की व्यय सीमा 6 लाख रुपये तय की गई है।
चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लिए सख्त नियम लागू - आगामी चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी विज्ञापनों के लिए पूर्व मीडिया प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसमें मोबाइल, टीवी, फिल्में (सिनेमा हॉल), एलईडी साइनबोर्ड और ध्वनि विस्तारक उपकरणों के साथ चलित विज्ञापन शामिल हैं। राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों और व्यक्तियों/समूहों को विज्ञापन से पहले अनुमति लेनी होगी। प्रिंट मीडिया में मतदान से 48 घंटे पहले विज्ञापनों के लिए पूर्वानुमति अनिवार्य है, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
निर्वाचन आयोग के निर्देश और प्रक्रिया - निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार, पेड न्यूज की स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा संबंधित अभ्यर्थी को नोटिस जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी को नोटिस का जवाब 48 घंटे के भीतर देना होगा। यदि अभ्यर्थी पेड न्यूज की बात मान लेते हैं, तो इसकी लागत सरकारी दरों के अनुसार निर्धारित कर अभ्यर्थी के चुनाव खर्च में जोड़ी जाएगी। यदि अभ्यर्थी पेड न्यूज होने से इंकार करते हैं तो मामला पुनः जिला स्तरीय MCMC के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, और समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बेमेतरा जिला प्रशासन ने यह कदम स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।
साइबर सेल व साजा पुलिस ने 1.54 किग्रा गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
साइबर सेल व साजा पुलिस ने 1.54 किग्रा गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत 28.01.2025 को थाना साजा स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम सोमईकला के सनत विश्वकर्मा गांजा बेचता है तथा बेचने के लिए गांजा अपने घर सोमईकला में रखा हुआ है की मुखबिर सूचना के अधार पर थाना व साइबर सेल स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर पहुचकर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 01 किलो 54 ग्राम कीमती करीबन 10500 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी सनत विश्वकर्मा पिता परदेशी विश्वकर्मा उम्र 26 साल साकिन सोमईकला थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यावाही की गई है।उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि बनवाली सोनकर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, विजेंद्र सिंह, आरक्षक मोती जायसवाल, पीलाराम साहू, दीनदयाल डहरिया, राजू यादव, संजय पाटिल, नूरेश वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
नगर पंचायत कुसमी में कांग्रेस की नामांकन रैली मे पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
नगर पंचायत कुसमी में कांग्रेस की नामांकन रैली मे पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगरी निकाय चुनाव में पहली बार नगर पंचायत कुसमी में होने जा रहे हैं चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष सहित नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद पद के नामांकन हेतु आवेदन जमा करने के लिए निकाले गए विशाल जन समूह रैली में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी शिरकत की। ज्ञात होगी इस नगरी निकाय चुनाव में पहली बार कुसमी के मतदाता अपने नगर के लिए अध्यक्ष सहित पार्षद का चुनाव करने जा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में ही ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत किए जाने की घोषणा सहित नगर में स्वामी आत्मानंद स्मृति अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहित करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए थे।
नामांकन रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि नगर पंचायत कुसमी की जनता इस बार सभी वार्ड सहित नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजय करने जा रही है। पूरे ग्राम में कांग्रेस में वातावरण बना हुआ है। लोग एक वर्ष के अल्प कार्यकाल में ही भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू किए गए थे, उन्हें भी इस भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। चारों ओर लूट मची हुई है, किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। आज भी किसान अपना धान बेचने को टोकन का इंतजार करते हुए बैठा है और जिन लोगों के धान बिक चुके हैं, उनमें ऐसे सैकड़ो लोग हैं जिन्हें अब तक अपनी फसल का कीमत नहीं मिला है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी चंद्र प्रकाश साहू सहित सभी वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई कोई एक व्यक्ति नहीं लड़ रहा है, यह लड़ाई भाजपा विरुद्ध कांग्रेस की है। पूरी कांग्रेस दृढ़ता के साथ इस चुनाव को लड़ रही है और जनता का इसमें आशीर्वाद उसे मिल रहा है जिससे निश्चित है कि जीत हमारी होने जा रही है। लेकिन इस जीत के लिए आस्वस्त होकर घर में बैठने से काम नहीं चलेगा, हमें जी जान से मतदाताओं से मिलना होगा, उनकी समस्याओं को समझना होगा और उसे हल करने के प्रयास करने होंगे, तभी हमारी जीत सही मायने में सार्थक होगी। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेस जनों से कहा कि चुनाव में पद कम होते हैं ऐसे में सभी व्यक्तियों को प्रत्याशी बनाया जाना संभव नहीं है, इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि पार्टी ने जिसे तय किया है उस प्रत्याशी का साथ हम तन मन धन से दें और उसे विजय बनाएं तथा अपनी पार्टी का परचम फहराएं। व्यक्ति नहीं विचारधारा जीतेगी और हमारी पार्टी जीतेगी। इस अवसर पर विजय पारख, ललित विश्वकर्मा, रामेश्वर देवांगन, चन्द्र प्रकाश साहू, राधेश्याम देवांगन, संतोष साहू, रमाकांत साहू, धनुष बारले सहित बड़ी संख्या में नगरवाशी उपस्थित रहे।
विधायक दीपेश साहू आम सभा एवं नामांकन रैली में हुए शामिल
विधायक दीपेश साहू आम सभा एवं नामांकन रैली में हुए शामिल
बेमेतरा नगर पालिका, भीमभौरी एवं बेरला नप अध्यक्ष सहित पार्षद प्रत्यासियों ने भरा नामांकन
आमसभा एवं रैली निकालकर दिखाया अपना दमखम, आम जनताओं से जीत के लिए माँगा आशीर्वाद
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगरी निकाय चुनाव का आगाज हो चुका है और बीते मंगलवार को नगरी निकाय क्षेत्र में निर्वाचन नामांकन का अंतिम दिन रहा। जिसमें बेमेतरा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित 21 वार्डो के पार्षद प्रत्याशीयों ने नामांकन भरा। वहीं भीमभौरी नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 15 पार्षद प्रत्यासीयों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशीयों ने अपने समर्थकों के साथ गाजे गाजे के साथ नामांकन दाखिल किया। भाजपा नगर पालिका बेमेतरा एवं नगर पंचायत बेरला एवं नगर पंचायत भीमभौरी के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशीयों ने विधायक दीपेश साहू, जिलाध्यक्ष अजय साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिँह चंदेल, शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, किसान नेता योगेश तिवारी, राजेंद्र शर्मा, यशवंत वर्मा, पोषण वर्मा, बलराम पटेल, डोमेन्द्र राजपूत सहित जिले के बड़े नेताओं के साथ रैली निकालकर एवं आमसभा कर अपनी ताकत दिखाते हुए नामांकन भरा और जीत का दावा किया। वही रैली में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जो आगामी चुनाव में कड़ी टक्कर की ओर इशारा कर रही है। उम्मीदवारों ने जनता से विकास और बेहतर सुविधाओं के वादे किए। साथ ही अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। इस अवसर पर नगर की जनता ने उनके मिलनसार व्यवहार और विकास की प्रतिबद्धता की सराहना की। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और जनसंपर्क को लेकर चर्चा रही। रैली में भारी जनसमर्थन देखा गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। अध्यक्ष प्रत्याशीयों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए नगर में भी भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। उन्होंने डबल इंजन सरकार की महत्ता को रेखांकित करते हुए विश्वास जताया कि यदि नगर में भाजपा का नेतृत्व होता है, तो बहुमुखी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। नामांकन दाखिल करने के बाद नगर की जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। नामांकन रैली के दौरान नगर में भाजपा का माहौल खासा उत्साहित और जनसंपर्क मजबूत नजर आया।
वहीं आमसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहु ने कहा कि नगर पालिका में आप सभी आर्शीवाद दीजिये मीठा जल और प्रधानमंत्री आवास जो कांग्रेस के राज्य में रुका हुवा है उसे भाजपा की सरकार बनते ही विष्णुदेव की सरकार ने पूरा किया है। महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रूपये देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में चहुमुखी विकास कराने का वादा किया। सभा को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय सिन्हा ने कहा सभी वर्गों को साथ लेकर नगर को सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास हेतु भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए आर्शीवाद मांगा।
भाजपा से नामांकन जमा -
नगर पालिका बेमेतरा - अध्यक्ष प्रत्यासी विजय सिन्हा, यशवंत लहरे वार्ड क्र. 01, पुष्पा साहू वार्ड क्र. 02, पंचू साहू वार्ड क्र. 03, रवि मूलवानी वार्ड क्र. 04, दीनानाथ साहू वार्ड क्रा 05, खिलेश्वरी पाटिल वार्ड क्र. 06, सजनी यादव वार्ड क्र 07, चांदनी रोशन दत्ता वार्ड क्र. 08, शिल्पा बघेल वार्ड क्र 09, संतोष वर्मा वार्ड क्र. 10, विकास तंबोली वार्ड क्र 11, निखिल साहू वार्ड 12, अर्जुन ठाकुर वार्ड क्र 13, भानु राम साहू वार्ड 14, हेमलता शर्मा वार्ड 15, नीतू कोठारी वार्ड 16, गौरव साहू वार्ड 17, आकिब मलकानी वार्ड 18, सिमरन ताम्रकार वार्ड 19, अशोक शर्मा वार्ड 20, लक्की साहू वार्ड 21 ने नामांकन दाखिल किया।
नगर पंचायत भीमभौरी - अध्यक्ष प्रत्यासी संदीप परगनिया, सुनीता साहू वार्ड 1, देव सिंह साहू वार्ड 2, अनीता यादव वार्ड 3, श्याम वर्मा वार्ड 4, मंजू यादव वार्ड 5, लता साहू वार्ड 6, लीला साहू वार्ड 7, कल्याणी यदु वार्ड 8, पुष्पा साहू वार्ड 9, सरोज साहू वार्ड 10, गोविंद यदु वार्ड 11, दिनेश पाटिल वार्ड 12, अरुण वर्मा वार्ड 13, सालिक साहू वार्ड 14, योगेश धीवर वार्ड 15 ने नामांकन जमा किया।
नगर पंचायत बेरला - अध्यक्ष प्रत्यासी विशाल देशलहरा, होरीलाल सोरी वार्ड 1, संतोष साहू वार्ड 2, शिवझड़ी सिन्हा वार्ड 3, मथुरा बाई साहू वार्ड 4, जितेंद्र जैन वार्ड 5, लोकनाथ ठाकुर वार्ड 6, भुवनेश्वरी टंडन वार्ड 7, संतोष गेंदरे 8, मानक चतुर्वेदी वार्ड 9, अंजलि पाटिल वार्ड 10, बलराम प्रसाद तिवारी वार्ड 11, मधु द्विवेदी वार्ड 12, बलराम यादव वार्ड 13, अखिलेश राजपूत 14, लक्ष्मी लता वर्मा वार्ड 15 के लिए विधायक दीपेश साहू ने जनता से आशीर्वाद मांगा।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही - कलेक्टर
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही - कलेक्टर
कलेक्टर ने ली निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के निर्देश
समीक्षा बैठक की जानकारी में कलेक्टर ने पाया कार्यों में प्रगति धीमा, जताई चिंता
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आचार सहिता के पहले जिले मे चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए पुराने रेस्ट हाउस के बैठक सभाकक्ष मे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य सभी निर्माण विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेना और समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश देना था।
बैठक के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी विभागों से उनके प्रोजेक्ट्स की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पाया कि कुछ परियोजनाओं में प्रगति धीमी है, जिस पर चिंता जताते हुए उन्होंने अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव जिले के नागरिकों पर पड़ता है। इसके साथ ही, कलेक्टर ने विशेष रूप से जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि जल प्रबंधन और पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि जनता को आने वाले ग्रीष्मकाल में किसी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यकतानुसार समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों के निरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और यदि कोई ठेकेदार कार्य में अनियमितता बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की विस्तृत जानकारी कलेक्टर रणबीर शर्मा को प्रस्तुत की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क निर्माण, पुल-पुलियों के निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचा विकास से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं और शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जिले में चल रहे सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जिले के कई हिस्सों में नए तालाबों और बांधों के निर्माण के साथ-साथ पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिंचाई के साधनों को बेहतर बनाते हुए किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति बताई और बताया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिन्हें शीघ्र हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी पेयजल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण विभागों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को शीघ्र दूर कर कार्यों को गति प्रदान करें और सुनिश्चित करें कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरे हों। कलेक्टर ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समय पर परियोजनाओं को पूरा करने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि जिले के विकास कार्यों में कोई बाधा न आए और जनहित के कार्य सुचारू रूप से चल सकें।
भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिन्हा व समस्त पार्षदों ने कार्यकर्ताओं के साथ जमा किया नामांकन
भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिन्हा व समस्त पार्षदों ने कार्यकर्ताओं के साथ जमा किया नामांकन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिका बेमेतरा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष पर विश्वास करते हुए पुनः उन्हें भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किए। घोषणा के बाद अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिन्हा ने भाजपा से अपना नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ सभी पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपना अपना नामांकन जमा किया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंगलवार, 28 जनवरी 2025
पुलिस विभाग द्वारा स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
पुलिस विभाग द्वारा स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर बेमेतरा पुलिस आम नागरिको को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बेमेतरा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिले भर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
इसी क्रम में आज 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम (शासकीय कन्या शाला बेमेतरा) में पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहभागिता से स्कूली बच्चों में यातायात जागरूकता लाने हेतु स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
उक्त प्रतियोगिता में जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम (शासकीय कन्या शाला बेमेतरा) से 35 बच्चे, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा से 03 बच्चे, स्वामी आत्मानंद विद्यालय राजा मोहगांव से 02 बच्चे, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा से 42 बच्चे, सरस्वती शिशु मंदिर बेमेतरा के 10 बच्चे, सेजस स्कुल सिंघौरी बेमेतरा से 14 बच्चे, एकेडमिक वर्ड स्कुल बेमेतरा से 01 बच्चे, इंडियन पब्लिक स्कुल बेमेतरा से 16 बच्चे, स्वामी आत्मानंद राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से 14 बच्चे, इस प्रतियोगिता में कुल 137 बच्चे बच्चे प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुये। बच्चों के द्वारा यातायात जागरूकता से संबंधित स्लोगन, निबंध, चित्रकला पेंटिंग एवं रंगोली बनाया गया। आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को समापन दिनांक को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
उक्त आयोजन में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रवासी यादव, सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर, दौलत वर्मा, आरक्षक पारसमणी साहू, राजेश साहू, भुपेन्द्र राजपूत एवं अन्य स्टाफ व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम (शासकीय कन्या शाला बेमेतरा) के प्रिंसिपल श्रीमती कविता वाजपयी, शिक्षक पीएस. राजपूत व सभी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह अभियान जिले के हॉट-बाजारों, स्कूलों और कॉलेजों में निरंतर चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। बेमेतरा पुलिस का यह प्रयास जनहित में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें कानूनी जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है, जिससे जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।
सशक्त एप (एप्लिकेशन) के माध्यम से 77 वाहनों का किया गया चेकिंग
सशक्त एप (एप्लिकेशन) के माध्यम से 77 वाहनों का किया गया चेकिंग
जिले में कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉट-बजार में खडी वाहनों का औचक चेकिंग कर किया गया पेट्रोलिंग
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, मेला मंडाई, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा,एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 27.01.2025 को जिले के विभिन्न थाना/चौकी स्टाफ के द्वारा “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉट-बाजार, सदर बजार एवं चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कुल 77 वाहनो का चेकिंग की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन को जप्त करने और सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी को वाहनों की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के निर्देश दिए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2005 की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत बेमेतरा में समीक्षा बैठक सम्पन्न
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2005 की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत बेमेतरा में समीक्षा बैठक सम्पन्न
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए जनपद पंचायत बेमेतरा में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती दिव्या पोटाई द्वारा किया गया। इस बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रही। बैठक में बेमेतरा जनपद के अंतर्गत आने वाले कुल 285 मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की गई। इस समीक्षा के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे भवन, बिजली, पेयजल, शौचालय, रेम्प और मतदान केंद्र तक पहुंच मार्ग की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। रिटर्निंग ऑफिसर ने निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई गई है, उन्हें संबंधित विभाग द्वारा आगामी तीन दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। बैठक के दौरान सभी सेक्टर अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिससे चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा संभव हो सकी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोज तिर्की ने भी बैठक को संबोधित किया और बताया कि शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित निर्वाचन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं। उनका मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके अलावा बैठक में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ए.आर.ओ.) नवीन कुमार, विरेन्द्र साहू और थाना प्रभारी राकेश साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने हेतु समन्वय के महत्व पर जोर दिया गया, ताकि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया जा सके।
दूसरे दिन 33 नामांकन दाखिल, सरपंच और पंच पदों के लिए जोर-शोर से चल रही नामांकन प्रक्रिया
दूसरे दिन 33 नामांकन दाखिल, सरपंच और पंच पदों के लिए जोर-शोर से चल रही नामांकन प्रक्रिया
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन मंगलवार 28 जनवरी 2025 को जनपद पंचायत बेमेतरा कार्यालय में जनपद सदस्य पद के लिए कुल 33 नामांकन फार्म लिए गए। इनमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 छिरहा से 01, क्षेत्र क्रमांक 15 ढ़ारा से 02, और क्षेत्र क्रमांक 20 कंतेली से 01 नामांकन जमा किए गए। वहीं सरपंच और पंच पद के लिए विभिन्न सेक्टरों में नामांकन जारी है। सेक्टर क्रमांक 01 छिरहा से 11 पंचायतों में सरपंच पद हेतु 12 और पंच पद हेतु 39 नामांकन जमा हुए। इसी प्रकार, सेक्टर क्रमांक 02 उमरिया से 05 सरपंच व 30 पंच, सेक्टर क्रमांक 03 खण्डसरा से 02 सरपंच व 17 पंच, सेक्टर क्रमांक 04 झाल से 04 सरपंच व 21 पंच, सेक्टर क्रमांक 05 चन्दनु से 02 सरपंच व 16 पंच, सेक्टर क्रमांक 06 बालसमुन्द से 03 सरपंच व 19 पंच, सेक्टर क्रमांक 07 जेवरा से 06 सरपंच व 27 पंच, सेक्टर क्रमांक 08 बावामोहतरा से पंच पद हेतु 05, सेक्टर क्रमांक 09 बेमेतरा 1 बी.पी.आर.सी. से 05 सरपंच व 38 पंच, और सेक्टर क्रमांक 10 बेमेतरा 2 से 05 सरपंच व 22 पंच नामांकन जमा हुए। नाम निर्देशन पत्र 03 फरवरी 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। 04 फरवरी 2025 को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी और 06 फरवरी को नाम वापसी ली जाएगी, जिसके बाद प्रतीक चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। मतदान 17 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा किया गया खाद्य तेलों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा किया गया खाद्य तेलों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच
कई प्रतिष्ठानों पर जुर्माना
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों और खाद्य तेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इस क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य तेलों के नमूने संकलित किए हैं। सरसों तेल की गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष तौर पर प्रतिष्ठित विक्रेताओं से नमूने लिए गए हैं, जिसमें जय सुपर बाजार से लाल गुलाब कच्ची घानी सरसों तेल और नेहल सुपर बाजार से पतंजलि कच्ची घानी सरसों तेल के नमूने शामिल हैं। इन नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया है, जहां जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
फर्म संचालकों पर जुर्माने की कार्यवाही - खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पूर्व में की गई जांच में 06 मामलों में अमानक स्तर के खाद्य पदार्थ पाए गए थे, जिन पर न्यायालय ने कुल 1650000 रुपये का अर्थदंड लगाया है। फर्म संचालकों को निम्नानुसार दण्डित किया गया है जिसमे श्री मुरारी फेमिली रेस्टॉरेंट एण्ड स्वीट्स नवागढ़ चौक बेमेतरा बिना अनुज्ञप्ति संचालन करने पर 4 लाख रुपये का जुर्माना, मंडेला स्वीट्स बेमेतरा अमानक मिठाई बनाने पर 3 लाख रुपये का जुर्माना, स्वाति एरकॉन प्रा. लि. कारेसरा अमानक रेडवाइन भण्डारण पर 5 लाख रुपये का जुर्माना, रामेश्वरी ट्रेडर्स कण्डरका मिथ्याछाप धनिया पाउडर बेचने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना, अपना ढाबा पिकरी बेमेतरा अवमानक ग्रेवी बनाने पर 3 लाख रुपये का जुर्माना, अश्वनी किराना पड़कीडीह
अवमानक अरहर दाल विक्रय पर 50 हजार रुपये का जुर्माना। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की समझौता न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षण उपरांत अमानक खाद्य पदार्थों के मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधित फर्म संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
नगर पंचायत बेरला के व्यय संपरीक्षक में बदलाव
नगर पंचायत बेरला के व्यय संपरीक्षक में बदलाव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25 के तहत व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु नगर पंचायत बेरला के लिए व्यय संपरीक्षक में बदलाव किया गया है। कार्यालयीन आदेश के अनुसार संतोष वर्मा सहकारिता विस्तार अधिकारी, जिन्हें पहले नगर पंचायत बेरला का व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया था, को अब अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी बेरला के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। संतोष वर्मा के स्थान पर रिजर्व से महेन्द्र कुमार टेकाम वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक सहकारिता विभाग बेमेतरा को नगर पंचायत बेरला का नया व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है।
साजा भाजपा प्रत्याशी हिमांशु वर्मा ने विधायक संग जमा किया नामांकन
साजा भाजपा प्रत्याशी हिमांशु वर्मा ने विधायक संग जमा किया नामांकन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत साजा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हिमांशु वर्मा ने आज अपना नामांकन विधायक ईश्वर साहू के साथ जमा किया। नामांकन के पूर्व भाजपा पार्टी द्वारा विशाल रैली महामाया मंदिर से तहसील कार्यालय तक निकाला गया। भाजपा के सभी प्रत्याशियों द्वारा एक साथ नामांकन जमा किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साजा में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल ने जमा किया नामांकन
साजा में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल ने जमा किया नामांकन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत साजा में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जायसवाल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन जमा करने में उनके साथ गणेश यादव, भुखन वर्मा, विप्लव गौराहा, तुलसी साहू सहित पार्षद प्रत्याशी सुशील निर्मलकर, रामरतन मंडावी व अन्य पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।
मां गोदावरी आनंद आश्रम में गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य झंडारोहण कार्यक्रम
मां गोदावरी आनंद आश्रम में गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य झंडारोहण कार्यक्रम
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मां गोदावरी आनंद आश्रम में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम की चेयरपर्सन कल्पना योगेश तिवारी ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी और भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योगेश तिवारी ने आश्रम के सभी बुजुर्गों को माता-पिता के समान मानते हुए उनका आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की जड़ों की तरह हैं, जिनकी देखभाल करना और सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने मां गोदावरी आनंद आश्रम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था बुजुर्गों को न केवल प्यार और सम्मान देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करती है। योगेश तिवारी ने अपने भाषण में समाज में बुजुर्गों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके हितों के लिए हर संभव योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आश्रम के कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से माहौल और भी भावनात्मक हो गया। आश्रम के बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए और योगेश तिवारी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के लिए मिठाई वितरण और आशीर्वाद के साथ हुआ। इस अवसर ने गणतंत्र दिवस के महत्व को एक नए दृष्टिकोण से उजागर किया, जहां बुजुर्गों को समाज के आधार स्तंभ के रूप में सम्मानित किया गया।
कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ जमा किया नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ जमा किया नामांकन
नगर पालिका नामांकन फॉर्म भरने में किया कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगरी निकाय के चुनाव में आज नामांकन के अंतिम दिवस पर कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी सहित नगर के 21 वार्ड के पार्षद पद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कांग्रेस भवन बेमेतरा से रैली के रूप में निकालकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बेमेतरा के कार्यालय में अपना नामांकन जमा किया। नामांकन रैली में मुख्य रूप से पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेस के वरिष्ठजन शामिल रहे। इस रैली के माध्यम से न केवल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का नामांकन ही जमा किया है बल्कि शहर में यह संदेश भी दिया है कि कांग्रेस आज भी दमखम के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है। आज के नामांकन रैली में कांग्रेस प्रत्याशियों में भारी जोश दिखाई दे रहा था। बैड बाजे और धुमाल के साथ नामांकन रैली निकाली गई। सबसे पहले कांग्रेस भवन में सभी प्रत्याशी एकत्र होकर वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लिए तथा इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव कोई व्यक्ति नहीं लड़ रहा है कांग्रेस संगठन लड़ रही है और इस चुनाव को जीतने के लिए हम सब कटिबंध हैं। कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और हम सब उस परिवार के सदस्य हैं, चाहे हमें टिकट मिली हो या ना मिली हो हम सभी को अपने सभी 21 वार्डों में वार्ड पार्षद सहित नगर पालिका अध्यक्ष को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी है और इसमें कहीं कोई कमी नहीं छोड़ना है। इस अवसर पर लुकेश वर्मा, अवनीश राघव, टीआर जनार्दन, अविनाश तिवारी, प्रणीश चौबे, ललित विश्वकर्मा, मंगत साहू, शत्रुघ्न साहू, जोगिंदर छाबड़ा, दिनेश पटेल, जगजीत सिंह, कांग्रेस के अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी एवं कांग्रेस अधिकृत पार्षद सहित नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बेरला पुलिस ने एक फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
बेरला पुलिस ने एक फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत थाना बेरला स्टाफ द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1421/2022, अपराध क्रमांक 91/2022 धारा 294,506, 323 भादवि के मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी उमाकांत उर्फ पप्पू तिवारी पिता दौव प्रसाद तिवारी उम्र 46 साल साकिन सांकरा थाना बेरला जिला बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक खुशाल बोरकर, सुरेन्द्र जांगडे, संतोष धीवर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
स्थानीय चुनाव और सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करें - कलेक्टर
स्थानीय चुनाव और सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करें - कलेक्टर
गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन पर दी बधाई, निर्वाचन और प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन पर दिया जोर
कलेक्टर की अध्यक्षता मे समय सीमा की बैठक संपन्न
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी स्थानीय निर्वाचन के मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना होगा।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बैठक में स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी सरकारी विभागों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आचार संहिता के लागू होने के बाद किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की तुरंत जांच कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है, और इसकी अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनता में जागरूकता फैलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, ताकि वे भी आचार संहिता के नियमों से अवगत रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण आयोजन जिले की एकता और समर्पण का प्रतीक है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा की आगामी स्थानीय निर्वाचन में उन्हें दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से फाइलों के निपटारे के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने चावल संग्रहण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनिश्चित करें कि सभी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में चावल सुरक्षित रूप से जमा हो।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में उपस्थिति के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो। कलेक्टर ने सभी योजनाओं के कार्यान्वयन में वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी शासकीय कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए, और सभी कार्य समय पर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे होने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्नेक बाइट (सर्पदंश) से संबंधित मामलों की जानकारी मांगी और इस दिशा में किए गए प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग से परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए, कलेक्टर ने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और छात्रों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान बच्चों को अतिरिक्त मदद और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि वे अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें। अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे शासकीय कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और समर्पित कार्य करना सुनिश्चित करें, जिससे जिले का समग्र विकास हो और जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। बैठक मे एडीएम अनिल वाजपेयी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक दीपेश साहू ने ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को दी गणतंत्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें
विधायक दीपेश साहू ने ध्वजारोहण कर
जिलेवासियों को दी गणतंत्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - 76 वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने भाजपा कार्यलय, स्वरस्वती शिशु मंदिर, वार्ड नम्बर 03 पांडे तालाब पास ध्वजारोहण कर महापुरुषों को याद करते हुए देश के वीर सपूतो को नमन किया। इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा आज हम एक ऐतिहासिक दिन मनाते हैं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस। यह दिन न केवल हमारे देश की संविधान की शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद भी दिलाता है। हमारे देश ने 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त की, लेकिन उस स्वतंत्रता को संरक्षित रखने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महान नेताओं की कड़ी मेहनत और दृष्टि से हमारा संविधान एक मार्गदर्शक प्रकाश बनकर आया, जो हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देता है।
विधायक श्री साहू ने कहा गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी का दायित्व है कि हम अपने संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखें और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें। यह अवसर हमें यह संकल्प लेने का भी है कि हम अपने देश को और भी बेहतर बनाएंगे, सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करेंगे और एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देंगे। आइए हम सब मिलकर अपने देश को और अधिक प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर करें, जय हिन्द। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, शहर मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, राजू देवांगन, पंचू साहू, संतोष वर्मा, युगल देवांगन, निशा चौबे, रेवा राम, रोशन दत्ता, ममता साहू, नीतू कोठारी, सावित्री रजक, नरेश साहू, अनिल रजक, ओमकार साहू, नरेश साहू, राजीव तम्बोली, डॉ लालाराम साहू, संतोष वर्मा, अमित यादव, संजू राजपूत, तारण राजपूत, अनिल रजक, रजनी पाण्डेय, हेमलता शर्मा, ओमेश्वरी साहू, पिकी गुप्ता, अनीता मिश्रा, मीनू पटेल, पुष्पा साहू, दुर्गा साहू, हेमलता शर्मा, रेणु साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...