गुरुवार, 30 जनवरी 2025

राजीव भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक

राजीव भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में त्रिस्तरी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा जिला कांग्रेस कमेटी सहित बेमेतरा जिला के सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों के बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल बंजारे एवं पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बेमेतरा जिला समन्वयक आशीष छाबड़ा ने जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक ली। साथ ही साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों ने इस अवसर पर अपने आवेदन भी सौपे। 
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता स्थानीय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की ठान ली है और लोगों का कांग्रेस पर विश्वास बना हुआ है, इसे देखते हुए हम सभी कांग्रेस जन की भी एक जिम्मेदारी है कि जनता की भावनाओं का सम्मान करें, जनता के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़े। बैठक में नेताओं ने जिला कांग्रेस महामंत्री ललित विश्वकर्मा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव हेतु कांग्रेस समर्थन चाहने वाले प्रत्याशियों से आवेदन लेने के लिए अधिकृत किया है तथा आवेदन लेने के लिए आगामी दो दिवस का समय तय किया गया है, जिसके बाद जिला समन्वय कमेटी द्वारा प्रत्याशियों को समर्थन घोषित किया जाएगा। साथ ही साथ पंचायत एवं जनपद पंचायत में जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से आवेदन करने को कहा गया है तथा उन्हें भी आगामी दो दिवस के भीतर आवेदन जमा करने हेतु कहा गया है। आज की बैठक में अब तक आए हुए आवेदनों पर समिति ने विचार किया है तथा आगामी दो दिवस में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों पर विचार करने के पश्चात कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सुनील साहू, राम बिहारी राजपूत, संतोष वर्मा, अरमान साहू, शत्रुघ्न साहू, देवेंद्र साहू, विजय बघेल, रवि रजक सहित कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...