सशक्त एप (एप्लिकेशन) के माध्यम से 77 वाहनों का किया गया चेकिंग

सशक्त एप (एप्लिकेशन) के माध्यम से 77 वाहनों का किया गया चेकिंग

जिले में कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉट-बजार में खडी वाहनों का औचक चेकिंग कर किया गया पेट्रोलिंग
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, मेला मंडाई, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा,एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 27.01.2025 को जिले के विभिन्न थाना/चौकी स्टाफ के द्वारा “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉट-बाजार, सदर बजार एवं चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कुल 77 वाहनो का चेकिंग की गई। 
       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन को जप्त करने और सभी थाना/चौकी व यातायात प्रभारी को वाहनों की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन)  के माध्यम से गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के निर्देश दिए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ