प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से की गई है। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 से 2018 तक आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में ही बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा सीटों को कांग्रेस ने वर्ष 2018 के चुनाव में जीता था, जिसमें स्वयं आशीष छाबड़ा भी बेमेतरा से विधायक निर्वाचित हुए थे। आशीष छाबड़ा ने विधायक बनकर भी बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, हमेशा से संगठन को सर्वोपरि मानने वाले तथा युवा नेतृत्व रहे आशीष छाबड़ा पूर्व में बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष सहित छात्र संघ अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर भी कार्य करने का उन्हें अनुभव है, जिसका लाभ कांग्रेस कमेटी को मिलेगा, इसकी पूर्ण संभावना है। युवा नेतृत्व को कमान सौंप जाने से बेमेतरा जिले के युवाओं में एक नई स्फूर्ति जगी है।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बेमेतरा जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश नेतृत्व ने चर्चा की थी, जिसमें आशीष छाबड़ा का नाम जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक राय बनी थी। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशीष छाबड़ा को बधाई दी है तथा नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशीष छाबड़ा के जिला अध्यक्ष बनने से फिर से एक बार कांग्रेस बेमेतरा जिले में बेहतर प्रदर्शन करेगी, उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस से जुड़ेंगे। आशीष छाबड़ा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं, ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस से जुड़ेंगे और लोगों में जन सेवा के प्रति उत्साह भी बनेगा। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को बधाई देने वालों में जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ