वैदिक हवन से गूंजा विद्यालय परिसर, अनुभवी विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के उत्कृष्ट परिणाम की बनेगी रणनीति
बेमेतरा 31 अक्टूबर 2026 - विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के संकल्प के साथ डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा में 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को दो दिवसीय परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट प्रोग्राम (Performance Enhancement Program - PEP) प्रदर्शन सुधार योजना अथवा कौशल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की कार्यकुशलता को बढ़ाना, शिक्षण पद्धतियों को अधिक प्रभावी बनाना तथा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए सुनियोजित रणनीति तैयार करना है।
वैदिक हवन से हुआ कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार वैदिक हवन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। हवन के माध्यम से सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप हुए इस शुभारंभ ने आयोजन को गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया।
दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान प्रमुख व क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार एवं सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जोन-डी डॉ बीपी साहू के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भव्य शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ आज सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य डीएवी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करना और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित करना है।
विभिन्न डीएवी विद्यालय के अनुभवी विषय विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित एवं वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए विषय विशेषज्ञ अपने शैक्षणिक अनुभव के आधार पर शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण तकनीकों, महत्वपूर्ण पाठ्य-विषयों की पहचान, प्रश्नों के विश्लेषण, उत्तर-लेखन कौशल और परीक्षा की बेहतर तैयारी की रणनीतियों से अवगत करा रहे।
लक्ष्य स्पष्ट - 100% बोर्ड रिजल्ट, उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना तथा शिक्षकों की विषयगत दक्षता एवं कार्यकुशलता को बढ़ाना है। विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान, नियमित अभ्यास, समयबद्ध तैयारी और प्रभावी उत्तर-लेखन के माध्यम से उनके प्रदर्शन में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सशक्त शिक्षक, बेहतर शिक्षण, सुनियोजित तैयारी और शत-प्रतिशत बोर्ड परिणाम - यही है डीएवी जांता का संकल्प।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ