कंडरका पुलिस चौकी स्टाफ का क्रान्ति सेना पार्टी ने सम्मान कर किया आभार व्यक्त

छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सिरजन दिवस एवं फटफटी रैली में सहयोग के लिए पुलिस टीम का सम्मान 
बेमेतरा 02 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला बेमेतरा इकाई द्वारा आज कंडरका पुलिस चौकी थाना बेरला में पदस्थ पुलिस स्टाफ को सम्मानित किया गया। 
      गत दिनों छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सिरजन दिवस एवं विशाल मोटर साइकिल (फटफटी) रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सफल बनाने में कंडरका पुलिस चौकी की टीम द्वारा सराहनीय सहयोग एवं सेवा प्रदान की गई थी। 

प्रभारी व पूरी टीम को सम्मान व छायाचित्र भेंट 
इसी सेवा भाव के सम्मान में आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा कंडरका चौकी प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम को छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया। 

सहयोग की अपेक्षा 
संगठन ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और अस्मिता से जुड़े आयोजनों में इसी तरह सहयोग की अपेक्षा है। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
श्रीमती सुषमा परगनिहा (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति सेना बेमेतरा), प्रीति वर्मा (खंड अध्यक्ष, महिला क्रान्ति सेना बेरला), पुरेन्द्र साहू (जिला अध्यक्ष युवा क्रान्ति सेना बेमेतरा), गजेंद्र निषाद (उपाध्यक्ष जिला बेमेतरा), धनंजय निषाद (खंड अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बेरला), सोहन परगनिहा (खंड अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बेरला), सेनानी - प्रदीप निषाद, नंदू निषाद, मोहित साहू, हिमेश चक्रधारी, ललित निषाद, योगेश निषाद, श्रवण निषाद, जितेंद्र वर्मा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ