थाना खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही, प्रकरण में एक फरार आरोपी की पता तलाश जारी
बेमेतरा 02 अक्टूबर 2026 - प्रार्थी महेन्द्र निर्मलकर उम्र 42 वर्ष निवासी घिवरी थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति ग्राम खाती के सामने दिनांक 12.09.2026 को ग्राम खम्हरिया से जीवन लोधी, यशवंत ऊर्फ गोलू के साथ जीवन के मोटर सायकल में अपने घर घिवरी आ रहे थे कि रात्रि करीबन 07 से 08 बजे के बीच मोटर सायकल रोककर दोनों एक राय होकर जीवन द्वारा किसी धारदार वस्तु एवं पत्थर से एवं यशवंत ऊर्फ गोलू द्वारा हाथ मुक्का से हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमलाकर चोट पहुचाया हैं, ग्राम खाती के ग्रामवासियों के मदद से डायल 112 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया, जहां से डॉ. द्वारा मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया, जहा ईलाज जारी हैं की रिपोट पर थाना खम्हरिया में अपराध सदर धारा 109 (1), 3(5)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी यशवंत ऊर्फ गोलू निर्मलकर उम्र 27 वर्ष निवासी घिवरी थाना व जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जीवन लोधी के साथ मिलकर अपना अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में फरार एक आरोपी की पता तलाश की जा रही है प्रकरण में विवेचना जारी हैं।
प्रकरण में आरोपी यशवंत ऊर्फ गोलू निर्मलकर पिता रमेश निर्मलकर उम्र 27 वर्ष निवासी घिवरी थाना व जिला बेमेतरा को दिनांक 30.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक रमन चंद्राकर, अशरफी खान, ऐश्वर्य सिन्हा सहित अन्य खम्हरिया स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ