पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, आयोग ने जारी की समय-सारणी

मतदाता सूची का शेड्यूल जारी - 30 नवंबर को अंतिम प्रकाशन 
बेमेतरा 06 अक्टूवर 2026 - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी द्वारा 29 सितंबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है। 
     यह मतदाता सूची 01 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि पर भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर तैयार होगी।

आयोग द्वारा जारी समय-सारणी इस प्रकार है - 
प्रथम चरण : प्रारूप मतदाता सूची तैयार करना 
05 अक्टूबर तक : रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों का प्रशिक्षण। 
06 अक्टूबर तक : विधानसभा की अद्यतन मतदाता सूची जिला कार्यालयों को प्राप्त होगी।
09 अक्टूबर तक : परिसीमन के आधार पर वार्डवार मार्किंग का कार्य। 
12 अक्टूबर तक : मतदाताओं को सॉफ्टवेयर के माध्यम से संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। 
13-14 अक्टूबर तक : चेकलिस्ट तैयार कर त्रुटि सुधार 
16 अक्टूबर तक : मुद्रण हेतु सूची जिला कार्यालय को सौंपी जाएगी। 
 21 अक्टूबर तक : मतदाता सूची का मुद्रण पूर्ण। 
द्वितीय चरण : दावा-आपत्ति और अंतिम प्रकाशन 
23 अक्टूबर से : मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन और दावे-आपत्तियां लेना शुरू। 
30 अक्टूबर (दोपहर 3 बजे तक) : दावे-आपत्ति की अंतिम तिथि। 
03 नवंबर तक : दावे-आपत्तियों का निराकरण। 
11 नवंबर तक : प्ररूप क-1 में दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि। 
13 नवंबर तक : प्ररूप क-1 के दावों का निराकरण। 
निराकरण के 5 दिन के भीतर : अपील की अंतिम तिथि। 
19 नवंबर तक : संशोधनों की सॉफ्टवेयर में एंट्री। 
27 नवंबर तक : अनुपूरक सूची का मुद्रण।

30 नवंबर 2026 को : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 

     गौरतलब है कि इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची के लिए भी इसी तिथि तक का कार्यक्रम जारी किया गया है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव दिसंबर 2026 में एक साथ कराए जाने की तैयारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ