एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं थाना परपोड़ी पुलिस टीम की सट्टा पर संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 06 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 05 अक्टूबर 2026 को थाना परपोडी स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि संदीप सिंह राजपूत निवासी पथर्रा नामक व्यक्ति अवैध रूप से बस स्टैण्ड परपोडी स्थित अपने मोबाईल दुकान में रूपये पैसो का दांव लगवा कर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है की सुचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके में पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी संदीप सिंह को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ लिखते पकड़ा गया। आरोपी संदीप सिंह से पुछताछ करने पर पता चला कि कबीरधाम निवासी तोरन साहू के लिए 200 रूपये रोजी में सट्टा-पट्टी लिखना एवं सट्टा-पट्टी लिखकर देना।
जिस पर थाना परपोड़ी में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी संदीप सिंह राजपूत पिता कुलेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी पथर्रा थाना गण्डई जिला केसीजी, 02. तोरन साहू पिता नाथूराम साहू उम्र 36 वर्ष, निवासी चिमागोंदी, थाना व जिला कबीरधाम, आरोपियों के विरूद्ध धारा 112 BNS, धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी संदीप सिंह राजपूत से कुल जुमला नगदी 500 रूपये, 01 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 15000 रूपये, आरोपी तोरन साहू से 01 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 4000 रूपये, कुल जुमला लगभग कीमती 19500 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी परपोड़ी अजय सोनकर, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, प्रकाश सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक जयकिशन साहू, संजय पाटिल, संतोष धीवर, थाना परपोड़ी से आरक्षक पीयूष सिंह, रमेश चंद्रवंशी सहित साइबर सेल एवं थाना परपोड़ी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ