कृषकों के साथ धोखाधड़ी एवं छल कपट मामले में दो माह से फरार आरोपी लिपिक अमित साहू गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम की मुरता सोसाइटी में गबन पर कार्यवाही  
बेमेतरा 06 अक्टूबर 2026 - प्रार्थी खोरबहरा साहू उम्र 66 वर्ष निवासी मुरता थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने दिनांक 16.06.2026 को थाना नवागढ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.06.2022 से 31.03.2023 तक सेवा सहकारी समिति मर्यादित मुरता पंजीयन क्रमांक 1271 विकासखण्ड नवागढ़ जिला बेमेतरा के प्रभारी समिति प्रबंधक राजेन्द्र पांडेय एवं लिपिक अमित साहू के साथ मिली भगत कर संस्था के साथ धोखाधड़ी एवं छल कपट कर कृषकों के साथ अमानत में खयानत कर शासकीय सम्पत्ति 5701454.40 रूपये का गबन करने के संबंध में प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर शिकायत पत्र के अवलोकन पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित मुरता पंजीयन क्रमांक 1271 विकास खण्ड नवागढ़ जिला बेमेतरा के प्रभारी समिति प्रबंधक राजेन्द्र पांडेय, लिपिक अमित साहू के विरुद्ध धारा 420, 406, 467, 468, 471, 409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
      उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थान नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। 
       प्रकरण के विवेचना दौरान पूर्व में आरापी राजेन्द्र पाण्डेय उम्र 49 वर्ष निवासी मुरता थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। 
      प्रकरण में लगभग विगत 02 माह से फरार आरोपी अमित साहू पिता स्व. देवसिंह साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मुरता थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
      इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि कृष्ण कुमार, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक ओंकार निर्मलकर सहित अन्य नवागढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ