बेमेतरा 20 अक्टूबर 2026 - शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिरदा में आयोजित भव्य रात्रिकालीन जगराता कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा बेमेतरा विधानसभा सहित समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
ग्राम पिरदा में जय बाबा महाकाल दुर्गा उत्सव समिति एवं व्यापारी संघ द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगराता कार्यक्रम में भक्ति गीतों, माता रानी के जयकारों एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माँ दुर्गा का गुणगान किया। इस अवसर पर विवेक शर्मा के जगराता कार्यक्रम में भी सहभागिता करते हुए श्री छाबड़ा ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने कहा “माँ दुर्गा शक्ति, साहस, आस्था और जनकल्याण की प्रतीक हैं। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। माँ दुर्गा की आराधना हमें जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहने का संदेश देती है। मेरी माता रानी से प्रार्थना है कि बेमेतरा विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।”
उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों एवं परंपराओं से परिचित कराते हैं।
श्री छाबड़ा ने जगराता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक समितियों, व्यापारी संघ, विवेक शर्मा, समिति के समस्त सदस्यों एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं तथा माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
इस अवसर पर सुमित राजपूत, शुभम वर्मा, निहाल परगनिहा, संजू परगनिहा, ईश्वर साहू राजू वर्मा, सोमेश टिकरिया, मुकेश राजपूत, राजू साहू, अप्पू साहू, आशीष साहू, रवि चिलक, नरेंद्र चिलक, ललित विश्वकर्मा, चंद्र विजय धीवर, शिवा चन्द्रवंशी, कृष्णा चतुर्वेदी, प्रवीण शर्मा, हीरामन निषाद, शरद साहू, चेतन बंजारे, प्रकाश साहू, दुर्गेश साहू, नरेंद्र धीवर सहित जय महाकाल सेवा समिति के सदस्य, आयोजकगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ