माता रानी की आराधना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
बेमेतरा 17 अक्टूबर 2026 - शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरबीजा, सिरसा सिंघौरी, रेवे एवं ग्राम सलधा में विराजमान माँ दुर्गा देवी के दर्शन-पूजन एवं रात्रिकालीन जगराता कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जगत जननी माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
शारदीय नवरात्रि का पर्व आस्था, शक्ति, संस्कार और सनातन परंपरा का प्रतीक
इस अवसर पर पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा "शारदीय नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, शक्ति, संस्कार और सनातन परंपरा का प्रतीक है। माँ दुर्गा हम सभी को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं। माँ जगदंबा की कृपा से हर घर में सुख-शांति, हर परिवार में खुशहाली और हर व्यक्ति के जीवन में नई आशा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही मेरी प्रार्थना है।"
उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश देता है। माँ दुर्गा की आराधना हमें कठिन परिस्थितियों में भी साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हम सभी को माता रानी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
ग्राम देवरबीजा, सिरसा सिंघौरी, रेवे एवं सलधा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की आराधना की तथा रात्रिकालीन जगराता में माता रानी के भजनों का आनंद लिया। श्री छाबड़ा ने इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा से बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, प्रगति एवं जनकल्याण की कामना की।
पूर्व विधायक के साथ यह रहें उपस्थित
इस अवसर पर विवेक राजपूत, टीआर साहू प्रभाष श्रीवास्तव, सुरेश दुबे, ललित विश्वकर्मा, अजय पांडेय, युवराज नोहर देवांगन, विजय देवांगन, रामाधार देवांगन, हीरामन निषाद, टोनू देवांगन, प्रदीप साहू, सहदेव, गौरी शंकर शर्मा, सुदर्शन, हरी साहू, सुभाष, खिलेशवर, पंकज, गोरे लाल साहू, सोभा राम साहू, गांगु साहू, संजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ