एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने पत्नी संग माँ दुर्गा भवानी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की

पुलिस कॉलोनी बेमेतरा में नवरात्रि की धूम, पुलिस परिवारो के साथ एसपी ने पत्नी संग बांटी खुशियां 
बेमेतरा 19 अक्टूबर 2026 - पुलिस कॉलोनी बेमेतरा में पुलिस परिवार द्वारा माँ दुर्गा भवानी की प्रतिमा स्थापित कर जसगीत, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) अपनी धर्मपत्नी के साथ पुलिस कॉलोनी स्थित माँ दुर्गा भवानी के पंडाल में पहुँचे और माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 
         नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने माँ दुर्गा भवानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पुलिस परिवार एवं बेमेतरा जिले के समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। 
      इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चे, महिलाएँ, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ