39 पौवा मसाला शराब, प्रयुक्त बाईक सहित एक आरोपी विनोद कुमार भारती भरदा गिरफ्तार

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं कंडरका पुलिस टीम की अवैध शराब परिवहन पर संयुक्त कार्यवाही 
बेमेतरा 19 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
      इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को चौकी कंडरका पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सरदा खर्रा सोरला चौक होते हुए ग्राम भरदा निवासी विनोद कुमार भारती अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 पीएन 4240 में रखकर एक सफेद बोरी में काफी मात्रा में देशी मशाला शराब लेकर ग्राम भरदा की ओर आ रहा है की सूचना के अधार पर साइबर सेल एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा गया। 
      जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला के 01 प्रकरण में 01 आरोपी विनोद कुमार भारती पिता मदनलाल भारती उम्र 30 वर्ष निवासी भरदा पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 39 पौवा मसाला शराब (7020ml), कीमती लगभग 3900 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 04 पीएन 4240, कीमती 50000 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 53900 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
       इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी कंडरका प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक संजय पाटिल, इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, चौकी कंडरका से आरक्षक योगेश साहू, प्रदीप कौशल सहित साइबर सेल व थाना नवागढ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ