एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही
बेमेतरा 06 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 05 अक्टूबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भोईनाभाठा निवासी रामछबिले यादव अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर लोगों को बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर रेड कार्यवाही कर आरोपी को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी रामछबिले यादव ऊर्फ राज ऊर्फ बिहारी पिता नंदलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरभट्ठा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 36 पौवा देशी मसाला/अंग्रेजी शराब (6480ml) कीमती जुमला लगभग 3840 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक सौरभ सिंह, राहुल यादव, पुरूषोत्तम कुंभकार, प्रीतेश महिलांग सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ