देवरबीजा में मुख्य खाईवाल अनवर अली व सटोरिए केशव चौहान से 1120 रु नगद, दो नग मोबाईल एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की सट्टा पर संयुक्त कार्यवाही, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर 
बेमेतरा 30 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
      इसी क्रम में 29 सितम्बर 2026 को चौकी देवरबीजा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि केशव चौहान निवासी देवरबीजा एवं अनवर अली निवासी कोदवा द्वारा चौहान दुकान के सामने में सट्टा-पट्टी अंक लिखकर लोगों से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत जुआ खेलवा रहा हैं, अवैध रूप से धन लाभ अर्जित कर रहा हैं की सुचना पर चौकी देवरबीजा एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मौके में पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान दो आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाते पकड़ा गया। 
       जिस पर चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी 01. केशव चौहान पिता स्व. सनत कुमार चौहान उम्र 42 वर्ष निवासी देवरबीजा चौकी देवरबाजा थाना व जिला बेमेतरा, 02. अनवर खान पिता स्व. मोहम्मद जलालुद्दीन खान उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम कोदवा थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। 01 प्रकरण में 02 आरोपियों से कुल जुमला नगदी 1120 रूपये, 02 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10000 रूपये, कुल जुमला लगभग कीमती 11120 रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक दीना नाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, सायबर सेल से आरक्षक नुरेश वर्मा, यशवंत यादव, चौकी देवरबीजा से आरक्षक आरक्षक मुकेश कुमार चंद्रवंशी, रोशन वर्मा, मुकेश सिंह, छोटूराम टेम्बुलकर सहित चौकी देवरबीजा एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ