बेमेतरा 21 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को चौकी देवकर पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि छोटे तालाब बरगद झाड के नीचे ग्राम सहसपुर आम जगह पर कुछ जुआड़ी रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर चौकी देवकर पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर ग्राम सहसपुर छोटे तालाब के पास में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियों 01. जितेन्द्र मरार पिता तिरिथ राम मरार उम्र 37 वर्ष, 02. कमलेश साहू पिता मानसिंग साहू उम्र 48 वर्ष, 03. दयादास साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 30 वर्ष, 04. तोरण साहू पिता मनहरण लाल साहू उम्र 42 वर्ष, सभी निवासी सहसपुर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 5650 रूपये, 03 नग मोबाईल कीमती करीब 21000 रूपये, कुल जुमला 26650 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी प्रभारी देवकर प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता, आरक्षक मुकेश पाल, मोहित देवांगन, दीनदयाल डहरिया सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ