बेमेतरा 21 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज 21 अक्टूबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस को मोबाईल से सूचना मिली कि ग्राम नांदघाट बस स्टैण्ड के पास देवप्रकाश बार्गों उर्फ जेठिया नाम का व्यक्ति अपने पास में धारदार चाकु रखकर बस स्टैण्ड के पास नांदघाट में चाकू को लहरा रहा है, जिससे आने जाने वाले लोगो मे भय का माहौल बना हुआ है की सूचना पर थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर मौके पर पहुंच कर आरोपी देवप्रकाश बार्गो उर्फ जेठिया पिता सालिक बार्गों उम्र 20 साल साकिन ग्राम खपरी नं. 01 थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार वस्तु एवं आरीदार को जप्त किया गया आरोपी द्वारा धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर अपराध सदर धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 27 आर्म्स एक्ट जोडी गई हैं।
प्रकरण में आरोपी देवप्रकाश बार्गो उर्फ जेठिया पिता सालिक बार्गों उम्र 20 साल साकिन ग्राम खपरी नं. 01 थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, संजय भगत, आरक्षक आकाश सिंह, प्रताप सिंह यादव, अजय गोयल, कमलेश ध्रुव सहित थाना नांदघाट पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ