बेमेतरा में मीना बाजार स्थल से बाईक की चोरी, ग्राहक की तलाश करते चोर सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में
बेमेतरा 23 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मोटर सायकल चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में चोरी गए मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया।
प्रार्थी अजय कुमार गायकवाड उम्र 38 वर्ष निवासी भोईनाभाठा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.09.2026 को बेमेतरा में मीना बाजार घूमने अपनी मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 25 C 3797 में अपनी पत्नि एवं दोनों छोटे छोटे बच्चे के साथ रात्रि में आया था, अपनी मोटर सायकल को रात्रि करीबन 07:50 बजे मीना बाजार के पास में खड़ी कर हैंडल बिना लाक किये मीना बाजार घूमने चले गये, रात्रि करीबन 10 बजे वापस अपनी मोटर सायकल खड़ी कि ये स्थान पर पहुंचे तो मेरी उक्त मोटर सायकल वहां पर नहीं था, तब आसपास पता तलाश किया किन्तु कहीं पता नहीं चला, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 25 C 3797 को मीना बाजार के पास से चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति कोबिया तिराहा के पास मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है की सूचना के अधार पर मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति जोगीराम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी खिलोरा थाना व जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ में पता चला कि चोरी किये गए मोटर सायकल को कोबिया चौक के पास मैदान में झाडी में खडी कर छिपाकर रखाना।
आरोपी के पास से चोरी गए मोटर सायकल क्रमांक CG 25 C 3797 कीमती लगभग 50000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी जोगीराम साहू पिता शिवकुमार साहू उम्र 32 वर्ष निवासी खिलोरा थाना नवागढ जिला बेमेतरा को दिनांक 22.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत, आरक्षक शिव कुमार सेन, महेश जांगडे सहित अन्य पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ