"स्वच्छ बेमेतरा के निर्माण के लिए जनभागीदारी जरूरी" - विधायक दीपेश साहू

सेवा संकल्प अभियान : विधायक दीपेश साहू ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश 
बेमेतरा 23 सितंबर 2026 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज बेमेतरा शहर में 'सेवा मेरा योगदान' थीम पर जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश 
सिग्नल चौक से शुरू हुआ यह अभियान प्रताप चौक तक चला, जिसमें बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया और स्वच्छ बेमेतरा का संदेश दिया। 
   सड़क पर झाड़ू लगाते हुए स्वयं विधायक दीपेश साहू ने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 

स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है - विधायक 
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। 
  उन्होंने कहा "जब प्रत्येक नागरिक अपने घर के साथ-साथ अपने मोहल्ले, सड़क और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता को लेकर जागरूक होगा, तभी हमारा शहर वास्तव में स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर देशवासियों को प्रेरित किया है।" 
      उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। 
नागरिकों से अपील 
विधायक श्री साहू ने नागरिकों से अपील की कि कचरा सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निपटारा करें और स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं। उन्होंने कहा, "बेमेतरा हमारा अपना शहर है, इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की जनभागीदारी से ही स्वच्छता का लक्ष्य पूरा होगा।" 

जागरूक नागरिकों की रही बड़ी भागीदारी 
इस स्वच्छता अभियान में छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनप्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, एल्डरमैन राकेश मोहन शर्मा, नंदू राठी, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, संदीप यादव, पार्षद श्रीमती नीतू कोठारी, लक्की साहू, निखिल साहू, श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता, विकास तंबोली, गौरव साहू, रवि मूलवानी, आकिब मलकानी, राजेश दीवान, राजू देवांगन, श्रीमती उमेश्वरी साहू, गोलू कोसले, राजीव तंबोली, झालम सिंह धिवर सहित बड़ी संख्या में अन्य जन प्रतिनिधिगण, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी और आम नागरिक उपस्थित रहे। 

संकल्प - कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और बेमेतरा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने का संकल्प लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ